
मनोरंजन डेस्क। प्रोडक्शन कंपनी DNEG के फाउंडर और रामायणम् के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि 2008 में विश्व संकट के दौरान उन्होंने अपनी 90% संपत्ति खो दी थी। लेकिन इसके बाद नमित ने कमबैक किया और आज उनके पास दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट प्रोडक्शन कंपनी है। यब बात नमित ने लॉस एंजिल्स में हुए रामायणम् के ग्रैंड प्रीमियर में कही है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नमित ने कहा था- मैं आज की शाम को एकेडमी थियेटर में होस्ट करना चाहता था, क्योंकि यह मेरा ऑस्कर पल है। मैं बिना किसी घंटी के टोके जाने के डर के, कुछ पल बोलना चाहता हूं। मेरी कंपनी, DNEG, और मेरी टीम ने कुल आठ एकेडमी अवार्ड जीते हैं। इनमें से सात अवार्ड पिछले 11 सालों में विज़ुअल इफेक्ट्स के लिए मिले हैं। हमने अपने समय के कुछ सबसे महान फिल्म प्रोड्यूसर्स के साथ काम किया है, जिनमें क्रिस्टोफर नोलन, डेनिस विलेन्यूवे और कई अन्य शामिल हैं।
अपने स्ट्रगल को याद करते हुए नमित ने कहा- एक ऐसे व्यक्ति के लिए, जो तीसरी पीढ़ी के फिल्मी परिवार से आता है, जिसने 19 साल की उम्र में एक एप्पल कंप्यूटर के साथ गैरेज से अपना स्टार्टअप शुरू किया, और अपने 21 साल के तीन टीचर्स के साथ मिलकर काम किया। यह बिल्कुल किसी सपने के सच होने जैसा है। और इस पल को शेयर करने के लिए 'सपनों के शहर' लॉस एंजिल्स से बेहतर जगह और क्या हो सकती है?
आगे कहा- एक ग्लोबल कंपनी बनाने और पहले और बाद को जोड़ने की अपनी कोशिश में, मैं 2007 में LA आया। तब से मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2008 के वित्तीय संकट के दौरान अपनी 90% संपत्ति गंवा देने वाले एक प्रवासी के रूप में, जैसा कि मुझे यकीन है कि आप में से कुछ लोगों को याद होगा- आज फिर से वापसी करना और दुनिया का सबसे बड़ा स्वतंत्र प्रोडक्शन लेकर आना... आज यहां खड़े होकर यह कहते हुए मुझे कैसा महसूस हो रहा है, मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। जैसा कि आप सभी ने देखा है, हम भारत के कुछ बेहतरीन टैलेंट को एक साथ लाने में कामयाब रहे हैं।
प्रखर गुप्ता से बातचीत में, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया- जब हमने 6-7 साल पहले इसे बनाने की शुरुआत की थी, तो लोगों को लगा कि मैं पागल हो गया हूं, क्योंकि भारत की कोई भी फिल्म इस स्तर (स्केल) के आस-पास भी नहीं है। सीधे शब्दों में कहें तो, दोनों भागों को मिलाकर इसका बजट लगभग 500 मिलियन डॉलर, यानी 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा।
उन्होंने आगे कहा- हम दुनिया की सबसे महान महागाथा पर आधारित, दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म बना रहे हैं, जिसे पूरी दुनिया में देखा जाना चाहिए। फिर भी, मेरा मानना है कि हम इसे हॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों के मुकाबले कहीं ज़्यादा बेहतर और कुशलता से बना रहे हैं। हम गैर-जिम्मेदाराना काम नहीं कर रहे हैं; हम बड़े सपने देख रहे हैं, लेकिन जमीन से जुड़े हुए हैं।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज होगा। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- फिल्म रिलीज से पहले गाने, टीजर और पोस्टर अलग-अलग क्यों रिलीज होते हैं? जानिए इसके पीछे की पूरी प्लॉनिंग