
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि अभी फिल्म किसी भी OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी। मेकर्स इसे ऑनलाइन रिलीज करने में थोड़ा समय लेने वाले हैं।
हाल ही में नमित DD न्यूज के इंटरव्यू में पहुंचे थे। वहीं, जब उनसे फिल्म की सक्सेस के बार में पूछा गया। उनसे सवाल किया गया- हमारे कई दर्शक फिल्म देखने सिनेमाघर नहीं गए है। वे अभी यही सोच ही रहे हैं। जब मैं बाहर लोगों से मिलता हूं, तो वे कहते हैं कि कोई बात नहीं, जब यह OTT पर आएगी, तब हम इसे फ्री में देख लेंगे। मुझसे सवाल करते हैं कि यह OTT पर कब आ रही है? कई लोगों का यह भी सवाल रहता है कि पहला पार्ट तो रिलीज कर दिया लेकिन दूसरा कब होगा।
इस पर नमित ने कहा- मैं इस बारे में विस्तार से बताऊंगा, लेकिन OTT रिलीज की बात करें तो फिलहाल हम रिलीज की कोई प्रोसेस नहीं अपना रहे हैं। हम अभी इस पर चर्चा कर रहे हैं, क्योंकि मैं हमेशा से चाहता था कि दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखें। ताकि वे इसके म्यूजिक और सीन को सही मायने में महसूस कर सकें और उनका अनुभव ले सकें। यह कई महीनों के बाद ही OTT पर आएगी। अभी हमारा ऐसा कोई तुरंत का प्लान नहीं है। मैंने अभी तक OTT रिलीज के लिए यह फिल्म किसी को नहीं बेची है।
उन्होंने आगे कहा- मेरा अभी का नजरिया यह है कि आपको इसे थिएटर में जाकर एन्जॉय करना चाहिए। जब यह आगे चलकर OTT पर आएगी (जो कि आएगी ही), तब आप इसे वहां देख सकते हैं। लेकिन फिलहाल, मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है। मैंने किसी के साथ कोई डील नहीं की है, और न ही निकट भविष्य में ऐसी कोई डील करने का मेरा कोई इरादा है। वहीं, दूसरा पार्ट 2028 के दीवाली में रिलीज होगा।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो चुका है। इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2028 में रिलीज होगी। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें- Ramayana box office collection day 24: 1000 करोड़ कमाने वाली चौथी भारतीय फिल्म, बाहुबली 2 को पछाड़ने के करीब