
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् OTT पर भी रिलीज होगी। इंडियन ऑडियंस इस फिल्म को जियो हॉलस्टार पर भी देख सकते हैं। लेकिन, यह फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज के बाद OTT पर आने वाली है।
लेकिन खास बात सह है कि आप अपने नॉर्मल जियो हॉलस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ फिल्म नहीं देख सकते। यह pay-per-view ऑप्शन के साथ रिलीज हो रही है। इसका मतलब यह है कि आपको एक बार देखने के लिए अलग से फिल्म का अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आम भाषा में कहें तो थिएट्रिकल विंडो खत्म होने के बाद, दर्शक इसे खरीदकर देख सकेंगे।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को, यानी दिवाली के मौके पर, दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे IMAX 3D में भी दिखाया जाएगा। लेकिन, मेकर्स चाहते हैं कि ऑनलाइन आने से पहले वे इस भव्य फिल्म का अनुभव सबसे बड़ी स्क्रीन पर लें। यह रामायणम् की ऑडियंस के लिए यादगार एक्सीपियंस होगा।
आगे कहा- 'रामायण' हर भारतीय की है, और हमारी सोच में भी यह बात झलकनी चाहिए। जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ने कई बार दिखाया है कि कैसे टेक्नोलॉजी अपने स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट के जरिए पूरे देश को एक साथ ला सकती है। इसी वजह से, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'रामायणम्' को लोगों के हाथों और उनके घरों तक पहुंचाने के लिए मैंने पार्टनरशिप की।
वहीं, जियो हॉटस्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी का कहना है कि यह पार्टनरशिप इस कहानी को पूरे भारत के परिवारों तक पहुंचाने में मदद करेगी। इसमें युवा दर्शक भी शामिल हैं, जो शायद पहली बार इससे परिचित होंगे। जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar) में, हमारा लक्ष्य तकनीक का उपयोग करके बेहतरीन कहानियों को हर भारतीय तक पहुंचाना है।
नीता अंबानी ने कहा- रामायणम् भारत की सबसे महान सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। एक ऐसी कहानी जिसने सदियों से हमारी चेतना को गढ़ा है, हमारी कल्पना को प्रेरित किया है, और हमारे जीवन जीने के ढंग को दिशा दी है। जैसे-जैसे भारत कहानी कहने की एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहा है, हमारे पास अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाने का एक बेहतरीन अवसर है।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज होगा। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।