
मनोरंजन डेस्क। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
दशहरा के मौके पर जन्म के 1 महीने बाद रणवीर-दीपिका ने बेटी की पहली झसक शेयर की। हालांकि, उन्होंने देवी का चहरा छुपा रखा है। इस तस्वीर में दीपिका, रणवीर और दुआ भी नजर आएं। सभी ने गोल्डन रंग का आउटफिट पहन रखा था। चारों एक दूसरे के साथ कलर कॉर्डिनेट करते दिखें।
पोस्ट शेयर कर कपल ने कैप्शन में लिखा- प्यार से भरपूर...देवी पदुकोण सिंह।
दीपिका पादुकोण ने 19 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कपल ने इस बात की जानकारी दी थी। पोस्ट में उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट फुट प्रिंट की फोटो शेयर की। कैप्शन में ईवल आई इमोजी रखा।
रणवीर और दीपिका ने ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेगनेंसी इसी साल अप्रैल में अनाउंस की थी। पोस्ट में उनकी बेटी दुआ की एक फोटो शेयर की गई, जिसमें वह पॉजिटिव रिजल्ट दिखाने वाली प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही थीं। वहीं इस पोस्ट के साथ कैप्शन में एक इविल आई इमोजी भी डाला।
दीपिका और रणवीर की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013) के सेट पर हुई थी। साथ काम करने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और वे रिलेशनशिप में आ गए। करीब 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी कर ली। यह एक इंटीमेट वेडिंग थी, जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर 2024 को दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए शेयर की थी। कपल ने जॉइंट पोस्ट में लिखा था, “Welcome, baby girl. 8-9-2024. Deepika & Ranveer।