
मनोरंजन डेस्क। एक्टर रणवीर शौरी को कॉकरोज जनता पार्टी को गलत कहने की वजह से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने एक्स प्लैटफॉर्म के जरिए दी है। शौरी ने कहा कि उन्हें CJP के खिलाफ बोलने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनकी लोकेशन को भी ट्रैक किया जा रहा है। हालांकि, अब उन्होंने इसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है।
एक्टर ने पहले एक्स हैंडल पर धमकी भरे मेल्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस को भी टैग किया गया था। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि सेंडर ने एक्टर के लिए गाली का इस्तेमाल किया था। दूसरे मेल में यह तक लिखा था कि उनके लोकेशन तक का हिसाब रखा जा रहा है।
“A criminal always returns to the scene of the crime.” @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice @VersovaPS @FBIDirectorKash @FBI @X @Support @IndianEmbassyUS @MEAIndia https://t.co/ewS7Du5jMm
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) October 14, 2026
इसके अलावा इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि इस मामले में अब FIR कर दी गई है। इस पोस्ट में लिखा था- नमस्ते साइबरदोस्त Maha Cyber 1। कृपया इन 2 ईमेल अकाउंट्स से मुझे मिली धमकियों पर ध्यान दें। धन्यवाद।
इस पर मुंबई पुलिस ने भी जवाब दिया था। पुलिस ने लिखा था- हमने आपको फॉलो कर लिया है। कृपया DM में अपनी संपर्क जानकारी शेयर करें।
एक्टर को धमकियां मिसनी तब शुरू हुई जब उन्होंने एक्स हैंडल पर प्रोटेस्ट की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था- अपनी ताकत संसद और वोट के जरिए दिखाओ, सड़कों पर नहीं! और अगर वे तरीके गलत लगते हैं, तो अदालत जाओ! यही लोकतांत्रिक तरीका है! सड़कों पर कब्जा करना और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले सिस्टम को बंधक बनाना असल में 'लोकतंत्र की हत्या' है।
दरअसल, CJP ने 10 अक्टूबर को SIR और इलेक्शन कमिशनर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐसीन किया था। इस पार्टी को अभिजीत दिपके लीड कर रहे हैं।