• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

सिंगापुर- मलेशिया में जिंदा है नाना पाटेकर! तनुश्री दत्ता का दावा, कहा- केस से बचने के लिए यह सब खेल, किसी ने शव नहीं देखा

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम लाइव आकर कई सवाल उठाए हैं। तनुश्री ने दावा किया है कि नाना पाटेकर का निधन नहीं हुआ है और वे के...और पढ़ें

By Akriti kumariEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 01:09:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 01:09:01 PM (IST)
सिंगापुर- मलेशिया में जिंदा है नाना पाटेकर! तनुश्री दत्ता का दावा, कहा- केस से बचने के लिए यह सब खेल, किसी ने शव नहीं देखा
तनुश्री दत्ता का दावा- नाना पाटेकर अब भी जिंदा हैं।

मनोरंजन डेस्क। नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा सेलेब्स ही पहुंच पाए थे। इस पर अब तनुश्री दत्ता ने कई सवाल उठाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि क्या नाना के परिवार ने उनके शव को ठीक से देखा था। इसके अलावा उन्होंने रात 11 बजे के बाद अंतिम संस्कार करने पर भी कई सवाल किए हैं।

सोमवार रात तनुश्री इंस्टाग्राम लाइफ आई थीं। इस दौरान उन्होंने कहा- बॉलीवुड इंडस्ट्री और मीडिया में किसी ने भी नाना पाटेकर का शव नहीं देखा। और इतनी जल्दी क्या थी? इतने बड़े लेजेंड, इतने महान इंसान। एक प्रेयर मीट होनी चाहिए थी ताकि बॉलीवुड के लोग और मीडिया आ सकें, पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकें और उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। जैसे हिंदू परंपरा में लोग सभा में शामिल होते हैं, पार्थिव शरीर को छूते हैं, उसके सामने सिर झुकाते हैं और दिवंगत व्यक्ति को अपनी आंखों से देखते हैं।


क्या वह नाना का ही शव था

एक्ट्रेस ने कहा- बॉलीवुड में किसी ने भी शव नहीं देखा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, लेकिन क्या उन्होंने असल में शव देखा था? क्या परिवार ने उसे ठीक से देखा था? किसका अंतिम संस्कार किया गया? उसका चेहरा ढका हुआ था। हो सकता है कि गाँव वाले ऐसे सवाल न पूछें, लेकिन दूसरे लोग तो पूछते हैं।

आगे कहा- जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था, तब भी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। लेकिन यहां, नाना पाटेकर का एक भी वीडियो सामने नहीं आया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और उनका पोस्टमार्टम किया गया।

तनुश्री का सवाल- परिवार ने देर रात क्यों किया अंतिम संस्कार

इसके अलावा एक्ट्रेस ने नाना के परिवार से भी कई सवाल किए। एक्ट्रेस ने कहा- हमारे धर्म में, आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है। तो फिर आधी रात को अंतिम संस्कार क्यों किया गया? इतनी जल्दी क्या थी? रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार क्यों किया गया?

अभी नाना जिंदा है!

इसके बाद तनुश्री ने एक और अजीबोगरीब दावा किया। एक्ट्रेस ने दावा किया कि जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया, वह नाना की थी ही नहीं। नाना अब भी जिंदा है और सिंगापुर या मलेशिया में हैं। उन्होंने कोर्ट में चल रहे केस से बचने के लिए अपना फेक डेथ सर्टिफिकेट बनवाया होगा। अगर उन्होंने अपना भेष बदला भी है तो उनके जैसे दिखने वाले हर व्यक्ति का DNA टेस्ट होना चाहिए।

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्त का पुराना विवाद…

नाना पाटेकर का गुरुवार (8 अक्टूबर) सुबह निधन हो गया। वे 75 साल के थे। मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है। उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जिस वक्त एक्टर का निधन हुआ, वह गोवा में थे। इसके बाद उनकते पार्थिव शरीर को गुरुवार शाम पुणे लाया गया। उसी रात उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। इसके साथ कई बड़े नेता और सेलेब्स जैसे जैकी श्रॉफ और डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक्टर को अंतिम विदाई दी।

मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को सुबह 5:20 पर निधन हो गया। डॉक्टर्स ने CPR जरिए 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की थी। लेकिन, एक्टर 'एसिस्टोल' की स्थिति में ही रहे। डॉ. सालकर ने कहा- 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।