
मनोरंजन डेस्क। एक्टर रजा मुराद ने शाहरुख खान की तारीफ की है। एक्टर ने कहा कि SRK दिन में 80 सिगरेट पीने के बाद भी एक्टिव और एनर्जी से भरे रहते हैं। रजा ने यह भी कहा की वह सभी स्टार्स की लाइफस्टाइल और एक्शन से बहुत मोटिवेट होते हैं।
Lallantop से हालिया बातचीत में रजा मुराद ने कहा- मैं शाहरुख खान को समझता हूं; वे टैलेंट से भरपूर हैं। उनमें बहुत एनर्जी है। जब वे काम करते हैं, तो सच कहें तो वे एक 'डायनेमो' की तरह होते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि दिन में 80 सिगरेट पीने के बावजूद, वे इतने एनर्जी के साथ कैसे बने रहते हैं।
आगे बात करते हुए रजा ने SRK को अमिताभ बच्चन से भी कंपेयर किया। कहा- मैंने दोनों के जैसी शायद ही कोई व्यक्ति देखा है। उनका टैलेंट एक स्पेशल गिफ्ट है। वह इतनी सारी एनर्जी कहां से लाते हैं? मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा। बच्चन सर के अलावा, मुझे अभी तक कोई ऐसा एक्टर नहीं मिला है जिसमें इतनी एनर्जी हो। मुझे लगता है कि यह स्वाभाविक है, ईश्वर की दी हुई एक देन है। मैंने किसी और में इतनी एनर्जी कभी नहीं देखी।
जब इसी इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया- क्या आज की पीढ़ी के किसी एक्टर में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसा सुपरस्टार बनने की क्षमता है, तो रजा मुराद ने कहा- रणवीर सिंह।
SRK स्मोकिंग की आदत पर कई बार बात कर चुके हैं। हालांकि, 2024 में उन्होंने इस बात का ऐलान किया था कि उन्होंने सिगरेट छोड़ दी है। लेकिन, फिर भी उन्हें कभी-कभी सांस लेने में दिक्कत होती है। शाहरुख ने कहा- मुझे उम्मीद थी कि सिगरेट छोड़ देने के कुछ ही समय बाद सांस लेने की स्थिति में सुधार आ जाएगा, लेकिन इस आदत के कुछ असर अभी भी परेशान कर रहे है। लेकिन, समय के साथ सुधार हो जाएगा।
शाहरुख जल्द ही फिल्म किंग में नजर आवने वाले हैं। फिल्म किंग का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वे शाह रुख की फिल्म पठान का भी डायरेक्शन कर चुके हैं। किंग में SRK की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इस फिल्म से वो बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी इस फिल्म में बड़े किरदार निभा रहे हैं। यह 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने बदली डाइट और लाइफस्टाइल, घंटों करते थे वर्कआउट; खाते थे यह अलग खाना