• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

स्टैबिंग इंसिडेंट पर बोले सैफ अली खान, कहा- अपनी किस्मत आजमाना सही नहीं, समझ आया कितना लकी हूं; 2025 में हमला हुआ था

एक्टर सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने मुंबई स्थित घर में स्टैबिंग इंसिडेंट पर खुलकर बात की है। बताया कि कैसे इस हादसे ने सुरक्षा को लेकर उनके बेफिक...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 06:59:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 06:59:55 PM (IST)
स्टैबिंग इंसिडेंट पर बोले सैफ अली खान, कहा- अपनी किस्मत आजमाना सही नहीं, समझ आया कितना लकी हूं; 2025 में हमला हुआ था
2025 में हुए जानलेवा हमले को याद करते हुए सैफ ने कहा कि सिक्योरिटी बेहद जरूरी है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सैफ अली खान ने कहा कि कभी अपनी किस्मत नहीं आजमानी चाहिए
  2. स्टैबिंग इंसिडेंट के बाद सैफ को लगा कि शायद यह जिंदगी का आखिरी पल है

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल 16 जनवरी को एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ था। अब सैफ ने इस घटना के बारे में खुलकर बात की है। सैफ ने कहा कि इस घटना ने उन्हें सेफ्टी को लेकर अपने पहले के बेफिक्र रवैये पर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने माना कि उन्हें अपने आस-पास बहुत सिक्योरिटी रखना कभी पसंद नहीं था, लेकिन इस हमले ने उन्हें सावधानी बरतने पर मजबूर करवाया।

एक हालिया इंटरव्यू में सैफ ने कहा- मुझे ज्यादा सुरक्षा-व्यवस्था पसंद नहीं थी, और मुझे खुली-ढाली चीजें अच्छी लगती थीं। लेकिन मैंने इससे यह सीखा है कि दुनिया में अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग हैं, और आपको किस्मत को आजमाना नहीं चाहिए। इसलिए आपको दरवाजे बंद रखने होंगे, कीमती चीजें संभालकर रखनी होंगी। यह समझना होगा कि आप कितने किस्मत वाले हैं और लोग कितने बदकिस्मत हैं। असल बात तो यही है। आप समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों हुआ। दोनों में असमानता की वजह से।


सैफ बोले- आपको पता नहीं आप कितने किस्मत वाले हैं

सैफ ने आगे कहा- जैसे-जैसे समय बीतता है, कुछ बातें और भी बुरी लगने लगती हैं। आपको यह एहसास नहीं होता कि आप कितने किस्मत वाले थे, मामला कितना गंभीर था, वह सब कितना हिंसक और कितनी तेजी से हुआ।

सैफ ने उस वक्त के माहौल के बारे में भी बात करते हुए कहा- मुझे लगा शायद वह मेरी जिंदगी का आखिरी पल है। दो बातें हैं। एक तो वह घटना और उससे जुड़ी भावनाएं- जिसमें बस बहुत किस्मत वाला महसूस होता है। मुझे याद है कि एक पल के लिए मुझे लगा कि बस यही अंत है, लेकिन साथ ही यह भी सोचा कि जिंदगी कितनी शानदार रही है।

दरअसल, जनवरी में सैफ पर जानलेवा हमला हुआ था। एक घुसपैठिया देर रात उनके घर में घुसा था और सैफ पर चाकू से कई बार वार किए। इसमें सैफ के गले और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद सैफ खुद छोटे बेटे जेह के साथ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां उनकी सर्जरी हुई। हमले के दो दिन बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी गाने में राखी सावंत का कैमियो…हानिया आमिर के सपोर्ट में उतरीं, कहा- तुम शेरनी हो, लोग तुमसे जलते हैं