
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान की लोकप्रियता और उनके प्रति प्रशंसकों की दीवानगी एक बार फिर देखने को मिली, जब सुपरस्टार दुबई में ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट में केन्ज़ डी रासासी के लॉन्च के मौके पर अपने प्रशंसकों से मिलने पहुंचे। सलमान खान की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटे थे और उनकी मौजूदगी ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।
हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थिति को संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया था। एक सूत्र के मुताबिक, सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और मौके पर जुटी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अभिनेता के कार्यक्रम में आने पर दोबारा विचार करने की सलाह दी थी। भीड़ लगातार बढ़ रही थी और उसे नियंत्रित करना मुश्किल होता जा रहा था।
उनकी टीम ने बताया, “सलमान बेहद प्रोफेशनल हैं और अपने प्रशंसकों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहते हैं। उनकी लोकप्रियता और वहां जुटी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सलाह दी थी कि शायद उन्हें कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए, क्योंकि स्थिति को संभालना मुश्किल होता जा रहा था। इसके बावजूद सलमान अपने प्रशंसकों के लिए वहां पहुंचे। एक बार मैंने जो कमिटमेंट कर दी…”
सलमान खान की मौजूदगी भले ही कुछ समय के लिए रही, लेकिन उनके वहां पहुंचते ही प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुपरस्टार की महज एक झलक पाने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही सलमान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, माहौल पूरी तरह बदल गया।

उनकी मौजूदगी ने यह एक बार फिर साबित कर दिया कि देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के बीच उनकी लोकप्रियता कितनी जबरदस्त है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सलमान खान का अपने प्रशंसकों के लिए वहां पहुंचना उनके और फैंस के बीच के खास रिश्ते को दर्शाता है। सलमान के लिए प्रशंसकों से किया गया वादा महज एक बात नहीं, बल्कि उसे निभाने की जिम्मेदारी है।