
मनोरंजन डेस्क। सलमान खान, सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया में नजर आ सकते हैं। डायरेक्टर ने खुद एक ऐसी बात कही है जिससे लोग यह कयास लगा रहे हैं कि सलमान का इस फिल्म में एक कैमियो रोल होगा।
बता दे कि सलमान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया को सूरज बड़जात्या ने ही डायरेक्ट किया था। 37 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने प्रेम का किरदार निभाया था। यह उनके करियर के लिए सबसे बड़ा स्टार्ट साबिक हुई। इसके बाद भी सलमान रजक्षी प्रोडक्शन की कई फिल्मोें में प्रेम बनें।
हाल ही में जारगण से बातचीत में जब सूरज बड़जात्या से पूछा गया- सलमान को आम तौर पर प्रेम के किरदार से जाना जाता है। आपकी और राजश्री के बैनर तले बनीं फिल्मों में सलमान ने प्रेम बनकर फैंस के दिलों को जीता है। क्या अब दोबारा उनको इस किरदार में देखा जाएगा।
इस पर सूरज बड़जात्या ने कहा- फिलहाल मेरा फोकस फिल्म ये प्रेम मोल लिया पर है। लेकिन ऐसा नहीं कि मैं खुद नहीं चाहता कि सलमान भाई को मैं प्रेम के किरदार के साथ वापस लाऊं। अभी तो कोई ऐसी योजना है नहीं, लेकिन मैं विचार कर रहा हूं कि कैसे उनको (सलमान खान) प्रेम के तौर पर पेश किया जाए। अगर कुछ भी आता है, तो यकीनन तौर पर आपके साथ साझा किया जाएगा।
इससे लोग यह कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही सलमान राजक्षी की नई फिल्म में नजर आ सकते हैं।
सूरज बड़जात्या की कई फिल्में हैं जिसमें सलमान ने प्रेम का किरदार निभाया है। इनमें मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, प्रेम रतन धन पायो, अंदाज अपना-अपना, जुड़वा, बीवी नंबर-1, पार्टनर और रेडी शामिल है।
यह भी पढ़ें- सैफ अली खान को मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के आरोपी का नाम आया सामने