• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

सलीम खान की शादी से नाराज थे सलमान के नाना, 5 साल तक नहीं की बात; सोहेल के जन्म पर पहुंचे थे जलेबी लेकर

सलमान खान ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के मंच पर अपने परिवार से जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया है। सलमान ने बताया कि उनके माता-पिता की शादी से उनके नान...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 06:52:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 06:52:35 PM (IST)
सलीम खान की शादी से नाराज थे सलमान के नाना, 5 साल तक नहीं की बात; सोहेल के जन्म पर पहुंचे थे जलेबी लेकर
सलीम खान और सलमा खान की शादी से 5 साल तक नाराज रहे सलमान खान के नाना

मनोरंजन डेस्क। सलमान खान ने अपने परिवार से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता सलीम खान और सलमा खान की शादी से उनके नाना खुश नहीं थे। उन्हें चिंता थी कि उनकी बेटी एक ऐसे शख्स के साथ जिंदगी कैसे बिताएगी, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहा है। इस नाराजगी के चलते उनके नाना ने शादी के बाद करीब पांच साल तक सलीम खान से बात नहीं की थी।

सलमान ने यह किस्सा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सुनाया। वह घर के सदस्यों से हिंसा के खिलाफ स्टैंड लेने और पारिवारिक मतभेदों के बीच रिश्तों की अहमियत पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी का यह अनुभव साझा किया।


शादी से क्यों नाराज थे सलमान के नाना?

सलमान ने साफ किया कि उनके नाना की नाराजगी का धर्म से कोई लेना-देना नहीं था। उनकी चिंता सिर्फ इस बात को लेकर थी कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की कोशिश कर रहे एक शख्स के साथ अपना भविष्य कैसे बनाएगी।

सलमान ने कहा- जब मेरे माता-पिता की शादी हुई, तो उसमें कोई धार्मिक कारण नहीं था। मेरे नाना इस बात से परेशान थे कि उनकी बेटी एक ऐसे हैंडसम आदमी से शादी कर रही है, जो एक्टर बनना चाहता है और फिल्म इंडस्ट्री में है। उन्हें इसी बात पर ऐतराज था।

एक्टर ने आगे बताया कि उनके नाना की चिंता थी कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री के माहौल में कैसे रहेगी। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने सलीम खान से पांच साल तक बातचीत नहीं की।

सोहेल खान के जन्म पर जलेबी लेकर पहुंचे नाना

सलमान के मुताबिक, समय के साथ उनके नाना की नाराजगी कम हुई। उनके छोटे भाई सोहेल खान के जन्म के बाद नाना परिवार से मिलने पहुंचे। वह माहिम से बांद्रा जलेबी का डिब्बा लेकर आए थे।

सलमान ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान उनके नाना ने अपने फैसले पर पछतावा भी जताया। उन्हें अफसोस था कि परिवार से दूर रहने के कारण वह अपने नाती-पोतों को बड़े होते देखने के कई अहम पल गंवा चुके थे।

सलमान ने कहा कि उनके नाना को बाद में एहसास हुआ कि परिवार से दूरी बनाकर उन्होंने खुद भी बहुत कुछ खोया। सलमान ने अपने पिता सलीम खान को ‘दुनिया का सबसे अच्छा इंसान’ बताते हुए कहा कि उनके नाना ने उनसे दूर रहकर उनके साथ रिश्ता बनाने का भी मौका गंवाया।

मां से भी कही थी रिश्ते संभालने की बात

सलमान ने अपने नाना और मां के बीच हुई बातचीत का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, नाना ने अपनी बेटी से कहा था कि वह जब चाहे उनसे मिलने आ सकती हैं, लेकिन झगड़ा करके उनके घर नहीं आना चाहिए। सलमान ने उनके शब्दों को याद करते हुए कहा- तुम कभी भी आ सकती हो, लेकिन झगड़ा करके यहां नहीं आओगी।

इस किस्से के जरिए सलमान ने बताया कि पारिवारिक मतभेद कभी-कभी रिश्तों में लंबी दूरी पैदा कर देते हैं। लेकिन समय के साथ अपने फैसलों पर विचार करना और अपनों के साथ रिश्ते सुधारना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें- इमरान खान को दूसरा नोटिस जारी, FRRO ने 15 दिन में मांगा जवाब- आपके राइट्स क्यों न रद किए जाएं