
मनोरंजन डेस्क। बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स लव गिल और स्काउट OP (तन्मय सिंह) इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। दोनों को अपने रिश्ते को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, दोनों के फैंस उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। अब इस विकेंड के वार में सलमान ने भी लव-स्काउट को फटकार लगाई है। सलमान ने कहा कि स्काउट किसी के साथ भी लॉयल नहीं है।
दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों में स्काउट और लव के बीच का उलझा हुआ रिश्ता चर्चा में रहा है। हालांकि दोनों ने अपनी दोस्ती को भाई-बहन जैसा रिश्ता बताया है। पिछले हफ्ते, रोहित शेट्टी ने भी इस मामले में बात की थी। वहीं, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी शो में आई थीं।
पिछले हफ्ते काशवी ने लव को कहा था कि उन्होंने स्काउट को फंसाया है। इस पर बात करते हुए सलमान ने कहा- चाहे मैं किसी इंसान से कितना भी प्यार क्यों न करती हूं, या मुझे उस इंसान की कितनी भी जरूरत क्यों न हो, फिर भी ऐसी स्थिति में लोग अपना स्टैंड लेते ही हैं। स्काउट, बाहर हर कोई सिर्फ तुम्हारे बारे में ही बात कर रहा है। तुमने साबित कर दिया है कि वफादारी से तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है। जिस लड़की को तुम अपनी बहन कहते थे, तुम अपनी गर्लफ्रेंड के सामने उसका बचाव तक नहीं कर पाए और न ही उसके सवालों का जवाब दे पाए। और तो और, तुमने अपनी उस कथित बहन को नॉमिनेट भी कर दिया।
सलमान ने आगे कहा- अब दर्शक इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि आप किसके प्रति वफादार हैं। जब आप काशवी से मिले, तो आपका रिएक्शन ऐसा था जैसे आप पकड़े गए हों। पहले भी, जब मैंने इस बारे में इशारा किया था, तो आप दोनों ने बात टाल दी, इसलिए मैंने भी छोड़ दिया। आप लोगों को भी तब इसे वहीं छोड़ देना चाहिए था। स्काउट, आपने लव को सपोर्ट क्यों नहीं किया? काशवी आपसे जो चाहे कह सकती है, लेकिन उसने लव से जो कुछ भी कहा, वह कैसे कह सकती थी? अगर मैं यहां होता, तो ऐसा कभी नहीं होने देता।
आगे कहा- आपको सारा दोष अपने ऊपर ले लेना चाहिए था और उससे कहना चाहिए था कि बाहर आने के बाद आप खुद ही मामला सुलझा लेंगे। लेकिन आपने लव के बचाव में एक शब्द भी नहीं कहा। अगर मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे किसी से रिश्ता तोड़ने के लिए कहती, तो मैं उससे कहता, 'इससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है।' क्या आप कोई बच्चे हैं जिसे आसानी से बहकाया जा सकता है? उस समय आप वहां बिल्कुल चुपचाप बैठे रहे, ज्यादा से ज्यादा क्या हो जाता? क्या वह आपसे ब्रेकअप कर लेती? क्या आप किसी और के साथ भी ऐसा ही करेंगे? आपको सही समय पर बोलना चाहिए था। क्या आप दोषी महसूस कर रहे थे? अगर आपके मन में उसके लिए भावनाएं हैं, तो खुलकर कहिए।
सलमान की फटकार पर स्काउट ने कहा- मुझे नहीं पता था कि इस कंडिशन से कैसे निपटूं। मैं इमोशन्स में बह रहा था। मुझे डर था कि बाहर क्या हो रहा होगा।
इस पर सलमान ने कहा- काशवी ने क्लोजनेस की बात की, जिसकी तरफ मैंने पहले इशारा किया था। बाद में उसने कहा कि लव ने तुम्हें इमोशनली मैनिपुलेट किया। लेकिन घर में किसी ने भी लव का बचाव नहीं किया। किसी तीसरे इंसान पर इल्जाम लगाने का क्या मतलब बनता है?
‘अपने पार्टनर को जिम्मेदार ठहराओ। वह कह सकती थी कि जो कुछ भी हुआ दोनों की मर्जी से हुआ, लेकिन उसने सारा दोष लव पर मढ़ दिया। आप लोग काशवी को नहीं जानते, पर लव को तो जानते हो। फिर भी किसी ने उसका पक्ष नहीं लिया और न ही यह कहा कि काशवी का ऐसा बोलना गलत था। मुझे समझ नहीं आता कि आजकल लोग दूसरों पर ठीकरा क्यों फोड़ते हैं।’
स्काउट, तुमने लव से नाता नहीं तोड़ा। महज दो दिन बाद तुम दोनों फिर से हंसी-मजाक और बातचीत करने लगे। काशवी ने बाहर माफी मांगी और कहा कि उसने भावनाओं में बहकर यह सब कह दिया था। लेकिन लव, क्या तुम्हें नहीं पता था कि उसकी गर्लफ्रेंड है? यह भाई-बहन का कैसा रिश्ता है जिसमें शो की ट्रॉफी भी मायने नहीं रखती? स्काउट, अगर तुमने लव को सिर्फ इसलिए कमिट किया था क्योंकि तुम उसकी तरफ आकर्षित थे, तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं है। जब बात किसी लड़की पर आती है, तो तुम्हें उसके लिए स्टैंड लेना चाहिए। वहीं लव, तुम्हारी चुप्पी ने तुम्हें ही गुनहगार जैसा बना दिया। अगर मेरे साथ ऐसा हुआ होता, तो मैं जिंदगी भर के लिए नाता तोड़ लेता।
यह भी पढ़ें- रामायणम् के प्रोड्यूसर ने गंवाई थी 90% संपत्ति, आज सबसे बड़ी प्रोडक्शन कंपनी के मालिक है नमित मल्होत्रा