
मनोरंजन डेस्क। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू (यशवीर साहू) से अलग हो रही हैं। इस बाद की जानकारी सपना ने खुद एक पॉडकास्ट के जरिए दी। सपना ने कहा कि वह इस रिश्तें को चलाना चाहती थीं। लेकिन, ऐसा हो नहीं कहा।
दरअसल, लंबे समय से दोनों के रिश्ते में दरार और तलाक की बातें चल रही थीं। अब सपना ने इस बात को कंफर्म कर दिया है। बता दें कि सपना चौधरी की शादी 24 जनवरी 2020 को हिसार जिले के मदनहेड़ी गांव निवासी हरियाणवी सिंगर वीर साहू के साथ हुई थी। सपना दो बेटों की मां हैं।
हाल ही में सपना एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते पर भीि बात की। सिंगर ने कहा- पिछले कुछ समय से मैं पत्नी, मां, किसी की काकी (चाची) और किसी की भाभी बनकर रह गई थीं। मैं खुद के करियर पर ध्यान नहीं दे पाईं। मुझे ग्रूमिंग और आत्म-विकास पर काम करना चाहिए था, लेकिन रिश्तों और जिम्मेदारियों में उलझकर रह गईं।
सपना ने कही कि तलाक लेने वाले या तलाकशुदा लोगों को निशाना बनाना गलत है। किसी के निजी रिश्ते में दूसरों को दखल देने का अधिकार नहीं है। रिश्ते पर किसी को टिप्पणी करने की जरूरत ही नहीं है। आप किसी की जिंदगी में जबरदस्ती घुसते हो तो वह एक तरह का पाप है। जब किसी को यह पता ही नहीं कि दो लोगों के रिश्ते में क्या हुआ, तो वह उनके रिश्ते पर फैसला कैसे सुना सकता है।
दूसरी शादी को लेकर सपना ने कहा- फिलहाल मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है। भविष्य में अगर कोई मुझे सही और मेरे लायक मिला तो इस बारे में सोचूंगी। अभी मैं दूसरी शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं।
सपना चौधरी ने जून 2026 में अपने पति वीर साहू पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए दिल्ली की द्वारका कोर्ट में घरेलू हिंसा की याचिका दायर की थी। मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने वीर साहू के सपना से किसी भी तरह संपर्क करने और उनके घर या कार्यस्थल के आसपास जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही, पुलिस और प्रोटेक्शन ऑफिसर को इस आदेश का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- 26/11 और पहलगाम हमले के वीरों को SRK ने दी श्रद्धांजलि, कहा- जो हम पर हमला करते हैं, वे डरते हैं...