
मनोरंजन डेस्क। सोमवार (2 नवंबर) को शाहरुख खान का बर्थडे हैं। हर साल किंग खान का जन्मदिन उनके फैंस के लिए खास रहता है। इस साल SRK के फैंस और किंग के मेकर्स ने पूरे मुंबई शहर को ‘SRK कोड’ कर दिया है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
MANNAT TURNS INTO A FORTRESS! 🏰 👑 The KING's latest visuals are all set to illuminate the gigantic screen. When the KING arrives, even the celebrations become GRAND! THE ROAR OF A KING IS UNMATCHED! ❤️🔥 @iamsrk #King #KingMovie #KingSRK #SRK #ShahRukhKhan https://t.co/m9N9CQb8bc
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) October 31, 2026
Mannat Turns Into a Giant Screen For The King Teaser on His Birthday 🤩❤️🔥🔥🔥 @iamsrk @RedChilliesEnt #shahrukhkhan #SRK #King #Mannat #HappyBirthdaySRK #SRKDay #KingMovie #KingTeaser #KingSRK #Mumbai https://t.co/dZYFfYf2NN
— Faisal Islam (@iamfaisalislam) October 31, 2026
खबरें हैं कि शाहरुख अपने बर्थडे के मौके पर फैंस के सामने नहीं आएंगे। इसके बावजूद भी लोग 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा हुए हैं। इसकी भी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख के फिल्म के प्रमोशन की तैयारियां भी चल रही है। इसे देख कर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि शाह रुख जन्मदिन के मौके पर किंग का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं।
उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा है। शनिवार रात, फैंस ने सोशल मीडिया पर शहर के मशहूर 'सी लिंक' की जगमगाती तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जो फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा था। इसे देख कर यह भी कहा जा रहा है कि टीजर का लाइव प्रोजेक्शन दिखाया जाएगा।
इस मशहूर जगह पर शाहरुख खान की फिल्म का पोस्टर लगा हुआ है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस का कहना है कि अब पूरा शहर 'किंग मोड' में आ गया है।
Tufaan ka dusra naam SRK #KingSRK #King #ShahRukhKhan https://t.co/hGGruqt1gR
— Kaleem (FAN) (@iamkaleem555) October 31, 2026
Mumbai celebrates the King! The Bandra-Worli Sea Link lights up in honour of Shah Rukh Khan ahead of his birthday. @iamsrk https://t.co/2NDmtgopBV
— Mumbai Heritage (@mumbaiheritage) October 31, 2026
फिल्म किंग का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वे शाह रुख की फिल्म पठान का भी डायरेक्शन कर चुके हैं। किंग में SRK की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इस फिल्म से वो बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी इस फिल्म में बड़े किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में SRK के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया है। यह छठी फिल्म है, जिसमें दोनों साथ काम कर रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने बर्थडे इवेंट के दौरान पुष्टि की थी कि फिल्म में दीपिका के साथ उनका रोमांटिक एंगल देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- ‘उन्हें कॉन्सर्ट में न लेकर जाएं’: जाह्नवी कपूर का तारा सुतारिया पर तंज; AP ढिल्लों कॉन्सर्ट से जुड़ा विवाद