
मनोरंजन डेस्क। शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। एक्टर ने खुद इउस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी।
पोस्टर में देखा जा सकता है कि शाह रुख आग के बीच चल रहे है। साथ ही उनके मुंह में एक गुलाब है। उन्होंने हाथ में बंदूक भी रखी हुई है।
कैप्शन में उन्होंने लिखा- आज फिर याद आया..कातिल नहीं आशिक हूं। इससे SRK के फैंस इसे उनकी फिल्म बादशाह से जोड़ रहे हैं।
इससे पहले अप्रैल में फिल्म की टीजर रिलीज हुआ था। इसी वक्त रिलीज डेट भी अनाउंस की गई थी। टीजर में शाह रुख शुरुआत से लेकर अंत तक एक्शन करते दिखे थे। वो कहते हैं- डर नहीं दहशत हूं। सिर्फ एक ही नाम- SRK।
फिल्म किंग का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वे शाह रुख की फिल्म पठान का भी डायरेक्शन कर चुके हैं। किंग में SRK की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इस फिल्म से वो बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी इस फिल्म में बड़े किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में SRK के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया है। यह छठी फिल्म है, जिसमें दोनों साथ काम कर रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने बर्थडे इवेंट के दौरान पुष्टि की थी कि फिल्म में दीपिका के साथ उनका रोमांटिक एंगल देखने को मिलेगा