• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

बाल-बाल बचीं शहनाज गिल! टर्बुलेंस के डर से भगवान का नाम लिया…कहा- आज मुश्किल से बचे; वीडियो VIRAL

पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शहनाज गिल का एक फ्लाइट के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्लेन के टर्बुलेंस से डरकर ...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 12:15:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 12:15:05 PM (IST)
बाल-बाल बचीं शहनाज गिल! टर्बुलेंस के डर से भगवान का नाम लिया…कहा- आज मुश्किल से बचे; वीडियो VIRAL
फ्लाइट में टर्बुलेंस से घबराईं शहनाज गिल: बार-बार लिया भगवान का नाम लिया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फ्लाइट में टर्बुलेंस के डर से भगवान का नाम लेती शहनाज गिल
  2. शहनाज गिल और शहबाज का वीडियो शेशल मीडिया पर वायरल
  3. 'बिग बॉस 13' से 'पंजाब की कैटरीना' के नाम से मशहूर हुईं शहनाज

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस शहनाज गिल एक फ्लाइट के दौरान डर गईं। डर के माने वह भगवान को याद करने लगीं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह वीडियो शहनाज और उनके भाई शहबाज ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज फ्लाइट में हुए टर्बुलेंस से डर रही है। साथ ही बार- बार भगवान का नाम ले रही हैं। वहीं, उनका भाई मस्ती करते हुए उनकी वीडियो बना रहे हैं। जैसे ही प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड हुई, एक्ट्रेस की डर खत्म हुआ। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं- वाहेगुरु…वाहेगुरु। दोनों ने कैप्शन लिखा- बहुत मुश्किल से बचे आज…भगवान का शुकर है हम सही सलामत पहुंच गए।

पोस्ट देखें…

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल का करियर ग्राफ

शहनाज ने साल 2015 में गुरविंदर बराड़ के गाने 'शिव दी किताब' से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'माझे दी जट्टी' और 'ये बेबी' जैसे सुपरहिट पंजाबी गानों के जरिए इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई।


इसके बाद साल 2017 में उन्होंने फिल्म 'सत श्री अकाल इंग्लैंड' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हालांकि, उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट 2019 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' बना। वहां सिद्धार्थ शुक्ला (सिडनाज) के साथ अपनी केमिस्ट्री से वह 'पंजाब की कैटरीना कैफ' के नाम से घर-घर में फेमस हो गईं। इस सफलता के बाद उन्होंने 2021 में दिलजीत दोसांझ के साथ सुपरहिट पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में काम किया। फिर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया।

हाल ही वह इश्कनामा और सिंह वर्सेज कॉर 2 में भी नजर आई हैं। इसके अलावा, शहनाज अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ अपने डिजिटल चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' के जरिए होस्ट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- हनुमान अंश को नहीं मिलेगा ऑस्कर…इस वजह से नहीं हो पाएगी नॉमिनेट, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा