
मनोरंजन डेस्क। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। CBFC ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। अब फिल्म का फाइनल रनटाइम 2 घंटे 52 मिनट है। इसी के साथ ईठा एक्ट्रेस के करियर की सबसे लंबी फिल्म बन गई है।
CBFC के मुताबिक, मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने ईठा क सर्टिफिकेशन के लिए सबमिट किया है। फिल्म 'ईथा' को 27 नवंबर को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया।
इस फिल्म का रनटाइण श्रद्धा की पिछली सबसे लंबी रिलीज, 2019 की एक्शन थ्रिलर 'साहो' (जो 2 घंटे 51 मिनट तक चली थी) से भी थोड़ी ज्यादा है। उनकी अन्य लंबी फिल्मों में 'बत्ती गुल मीटर चालू' (2 घंटे 43 मिनट), 'हैदर' (2 घंटे 42 मिनट) और 'तू झूठी मैं मक्कार' (2 घंटे 39 मिनट) शामिल हैं।
ईठा एक म्यूजिकल बायोपिक है। इसमें श्रद्धा लीजेंडरी डांसर, एक्ट्रेस और तमाशा आर्टिस्ट विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं।
यह फिल्म पहले 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसे लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। श्रद्धा के साथ, इस फिल्म की कास्ट में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, अक्षरा सिंह, उल्का गुप्ता और दिवंगत नाना पाटेकर शामिल हैं।
बॉक्स ऑफिस पर, 'ईथा' को सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के वॉर ड्रामा 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से टक्कर मिलेगी, जो उसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
विठाबाई महाराष्ट्र की लोककला तमाशा और लावणी की सबसे मशहूर कलाकारों में गिनी जाती थीं। उन्हें 'तमाशा क्वीन' कहा जाता था। उन्होंने उस दौर में इस कला को पहचान दिलाई, जब समाज में तमाशा को ज्यादा सम्मान नहीं मिलता था।
विठाबाई का जन्म 1935 में हुआ था। उनके पिता भी तमाशा कलाकार थे। यही वजह रही कि विठाबाई बचपन से ही लावणी, गायन और एक्टिंग से जुड़ गईं। विठाबाई को कला के लिए राष्ट्रपति सम्मान भी मिला था। 2002 में उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़ें- दिन में 80 सिगरेट पीने के बावजूद एनर्जी से भरपूर रहते थे शाहरुख: रजा मुराद बोले- ऐसा दूसरा कोई कलाकार नहीं