• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता, ‘आज मेरा जरूरी दिन था, अब सबका ध्यान 'ईविल डेड' पर ही होगा’

नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक विवादित बयान दिया है। लखनऊ में एक इवेंट के लिए जा रहीं तनुश्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 06:05:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 06:05:56 PM (IST)
नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता, ‘आज मेरा जरूरी दिन था, अब सबका ध्यान  'ईविल डेड' पर ही होगा’

मनोरंजन डेस्क। नाना पाटेकर के निधन के बाद एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता सुर्खियों में आ गई हैं। वजह है नाना पाटेकर को लेकर उनका विवादित बयान। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा इवेंट है। यह मेरे लिए बहुत जरूरी दिन था। अब शाम को मीडिया का सारा ध्यान 'ईविल डेड' पर ही होगा। हालांकि, तनुश्री ने अपने पूरे बयान में नाना पाटेकर ता नाम नहीं लिया।

दरअसल, तनुश्री ने 2018 में नाना पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाया था। तनुश्री ने फिल्म Horn ‘Ok’ Pleassss की शूटिंग के दौरान नाना पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। नाना और अन्य लोगों ने इन आरोपों से इनकार किया था। पूरी खबर पढ़ें...


एक्ट्रेस ने क्या पोस्ट किया…

गुरुवार सुबह नाना के निधन की खबर आई। तनुश्री सुबह से ही अपने इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। उन्होंने दुर्गा माता से प्रार्थना करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था- एक सुनहरी परछाई मेरे साथ चलती है, जिसे मैंने मंदिरों से पाया है। तनुश्री ने एयरपोर्ट पर चलते हुए और ब्रंच में सैंडविच खाते हुए अपनी सेल्फी वीडियो भी पोस्ट कीं।

सबका ध्यान उधर ही होगा

इसके बाद तनुश्री ने उस अहम मुद्दे पर बात करते हुए कहा- मैंने सुना है, मुझे खबर मिली है। बस... आज मेरे काम का दिन है। मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और उसी पर ध्यान देना चाहती हूं। यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है। मैं लखनऊ में एक बहुत बड़ा इवेंट कर रही हूं और वह मेरे लिए काफी अहम था। मैंने अपने पूरे दिन की प्लानिंग कर रखी थी। मैं लाइव सेशन करना और कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी। और अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम को मीडिया का सारा ध्यान 'ईविल डेड' पर ही होगा।

इसलिए, जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए, तब मैं अपनी प्रतिक्रिया दूंगी। तो, परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, लेकिन…। फिर उनका वीडियो बीच में ही कट गया।