
मनोेरंजन डेस्क। अमेरिकन सुपरमॉडल केंडल जेनर इस वक्त विवादों से घिर गई हैं। दरअसल, हाल ही में वह छुट्टियां मनाने बहामास गई थीं। इसकी एक तस्वीर उन्होंने पोस्ट की। इस तस्वीर में केंडल ने एक बीचवेयर पहना था जिसमें ओम् प्रिंट था। इसे देख कर कई इंडियन फैंस नाराज नजर आए।
दरअसल, केंडल अपनी बहन काइली जेनर के साथ हेली बीबर का 30वां जन्मदिन मनाने गई थीं। तभी ये तस्वीरें वायरल हो गईं। भारत में कई लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि एक धार्मिक प्रतीक का इस्तेमाल 'बीचवियर' के फैशन के तौर पर कैसे किया जा सकता है। उन पर भारतीय हिंदुओं की धार्मिक भावना को ढेस पहुंचाने का आकोप लगा है।
जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, इसमें तरह तरह के कमेंट्स सामने आने लगे। एक यूजर ने लिखा- पवित्र "ॐ" (Om) का प्रतीक आध्यात्मिक साधना और श्रद्धा के लिए है, न कि केंडल जेनर के बीचवेयर में इस्तेमाल होने के लिए। मेरा धर्म कोई क्षणिक फैशन ट्रेंड नहीं है। यह बेहद अपमानजनक और पूरी तरह से असंवेदनशील है।
इक दूसरे यूजर ने लिखा- यह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारा धर्म फैशन नहीं है।
एक अन्य यूजर ने कहा- यह भारत में पब्लिसिटी करने का एक नया तरीका है। लेकिन यह चीप है। वे जानते हैं कि हिंदू सहनशील हैं। वे इसका फायदा उठाते हैं।
फरवरी 2017 में केंडल भारत घूमने आई थीं। वह जयपुर गईं, जहां उन्होंने कथित तौर पर गहनों की खरीदारी की। उनकी इस यात्रा को तब तक गुप्त रखा गया, जब तक कि उनकी खरीदारी की तस्वीरें वायरल नहीं हो गईं।
'ॐ' (जिसे 'औम्' भी लिखा जाता है) हिंदू धर्म के सबसे पवित्र अक्षरों में से एक है। 'ॐ' प्रतीक के रूप में दर्शाया जाने वाला यह अक्षर 'ब्रह्म' (परम सत्य) से जुड़ा है। इसे सृष्टि और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ी एक पवित्र ध्वनि माना जाता है।
हिंदू प्रार्थनाओं, मंत्रों, ध्यान और धार्मिक अनुष्ठानों में इस अक्षर का विशेष स्थान है। प्रार्थनाओं और धर्मग्रंथों के पाठ की शुरुआत और अंत में अक्सर इसका उच्चारण किया जाता है।
हिंदू दर्शन में, 'ॐ' को पारंपरिक रूप से तीन ध्वनियों-'अ', 'उ' और 'म'- के माध्यम से समझा जाता है। मांडूक्य उपनिषद इन ध्वनियों को चेतना की तीन अवस्थाओं से जोड़ता है: जागृत अवस्था, स्वप्न अवस्था और गहरी नींद (सुषुप्ति)। उच्चारण के बाद आने वाली मौन स्थिति को चौथी अवस्था माना जाता है, जिसे 'तुरीय' कहा जाता है। यह शुद्ध चेतना का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh OTT Release: फिल्म को मिली OTT रिलीज डेट..लेकिन बड़े स्टूडियोज ने नकारा! जानें कब और कहां देखें…