
मनोरंजन डेस्क। आयुष्मान खुराना की 2012 में आई फिल्म ‘विक्की डोनर’ के गाने ‘पानी दा रंग’ की शूटिंग असली दुर्गा पूजा पंडाल में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके कुछ हिस्सों की शूटिंग गुरुद्वारा बंगला साहिब में भी हुई थी।
दरअसल, आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पानी द रंग भी लोगों के बीच काफी फेमस रहा था।
रिपब्लिक वर्ल्ड की 8 जनवरी 2020 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पानी दा रंग’ के एक हिस्से की शूटिंग दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में हुई थी। वहीं, फिल्म में आयुष्मान और यामी गौतम के किरदारों को दुर्गा पूजा मनाते और पंडाल घूमते हुए भी दिखाया गया है।
20 अप्रैल 2021 को फिल्म के नौ साल पूरे होने पर आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी यादें साझा की थीं। उन्होंने बताया था कि गाने की एक लाइन ‘कोठे उत्ते बह के अखियां मिलाउंदे’ उन्होंने दिल्ली के राजौरी गार्डन के पास शूटिंग के दौरान लिखी थी।
11 मई 2012 को टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया था कि उन्होंने ‘पानी दा रंग’ अपने कॉलेज के दिनों में रोचक कोहली के साथ लिखा था। बाद में डायरेक्टर शूजीत सरकार को गाना सुनाने के बाद इसे फिल्म में शामिल किया गया।
विक्की डोनर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह 2012 में रिलीज हुई थी। इसे शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया था। वहीं, इसके प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम, सुनील लुल्ला और रॉनी लाहिरी थे। आयुष्मान के अलावा फिल्म में यामी गौतम, अन्नू कपूर और डॉली अहलूवालिया लीड रोल में थे।
इसे 10-15 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं, इसने 54 करोड़ करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।