• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन, जिनकी शादी की चर्चा पूरे देश में… जानिए 'पावर कपल' के बारे में सब कुछ

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और SRH की सीईओ काव्या मारन की शादी की खबरें चर्चा में हैं। काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी...और पढ़ें

By Akriti kumariEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 01:32:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 01:32:32 PM (IST)
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन, जिनकी शादी की चर्चा पूरे देश में… जानिए 'पावर कपल' के बारे में सब कुछ
400 से 500 करोड़ नेटवर्थ की मालकिन काव्या मारन

HighLights

  1. 400 से 500 करोड़ नेटवर्थ की मालकिन काव्या मारन
  2. 'कोलावेरी डी' से फेमस अनिरुद्ध की 50 करोड़ की संपत्ति
  3. तेलंगाना CMO के शादी के रिसेप्शन का खुलासा किया

मनोरंजन डेस्क। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन जल्द ही शादी करने वाले हैं। तेलंगाना CMO ने इस बात का खुलासा कर दिया है। इस बीच कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर काव्या और अनिरुद्ध आखिर है कौन…

यहां इन दोनों सेलिब्रिटिज की स्टोरी, परिवार, करियर और प्रॉपर्टी के बारे में जान लेते हैं।

कौन हैं काव्या मारन

काव्या भारत के सबसे बड़े मीडिया और बिजनेस फैमिलीज में से एक मारन परिवार से हैं। उनके पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर हैं। काव्या फिलहाल सन TV नेटवर्क लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO और को-ओनर हैं।


काव्या मारन की नेटवर्थ कितनी?

इंडिया TV रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक साल 2026 में काव्या मारन की पर्सनल नेटवर्थ करीब 400 से 500 करोड़ के बीच मानी जा रही है। उनकी कमाई के कई सोर्सेज है। जैसे-

  • सन TV नेटवर्क से सैलरी
  • कंपनी के डिविडेंड
  • प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट
  • सनराइजर्स हैदराबाद में हिस्सेदारी
  • फैमिली ट्रस्ट से इनकम

वहीं, मारन परिवार की कुल प्रॉपर्टी करीब 19 हजार करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।

naidunia_image

एजुकेशन और बिजनेस, दोनों में अव्वल

काव्या ने ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से MBA किया है। उनके अंडर में टीम SRH ने भारत के बाहर भी अपनी पहचान बनाई है। अब टीम सिर्फ IPL तक सीमित नहीं है, बल्कि साउथ अफ्रीका की SA20 लीग और इंग्लैंड के द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। काव्या के पास कई महंगी प्रॉपर्टी और लग्जरी कारें भी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या ने SRH की कीमत बढ़ाकर करीब 1,290 से 1,330 करोड़ तक पहुंचा दी है।

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर

अनिरुद्ध रविचंदर साउथ सिनेमा के सबसे फेमस और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं। उनका जन्म चेन्नई में हुआ था।

उन्होंने लोयोला कॉलेज, चेन्नई से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा अनिरुद्ध ने ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से पियानो सीखा। अनिरुद्ध ने साउंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया हुआ है।

फिल्मी परिवार से ताल्लुक

अनिरुद्ध एक्टर रवि राघवेंद्र और क्लासिकल डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं। उनके पिता रजनीकांत के रिश्तेदार हैं। इसी वजह से अनिरुद्ध भी रजनीकांत के परिवार से जुड़े हुए हैं।

'कोलावेरी डी' से रातों-रात स्टार बने

अनिरुद्ध ने साल 2012 में धनुष की फिल्म '3' से बतौर म्यूजिक डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म का गाना 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' दुनिया भर में वायरल हुआ। यह यूट्यूब पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग व्यूज लाने वाला भारत का पहला बड़ा वायरल गाना बना। इसके बाद अनिरुद्ध ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

naidunia_image

इन फिल्मों से सुपरस्टार म्यूजिक डायरेक्टर बने

इसके बाद अनिरुद्ध ने लगातार कई सुपरहिट फिल्मों में म्यूजिक दिया, जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया-

  • कथ्थी
  • वेलैइल्ला पट्टाधारी
  • काकी सट्टई
  • बीस्ट
  • मास्टर
  • जेलर
  • जवान
  • देवारा पार्ट 1

अनिरुद्ध ने रजनीकांत, कमल हासन, विजय, अजित कुमार, सूर्या, धनुष, शाहरुख खान, पवन कल्याण और नानी जैसे कई बड़े सेलेब्स के साथ काम किया है। आने वाले समय में अनिरुद्ध शाहरुख के साथ किंग में भी काम करने वाले हैं।

अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर की कुल प्रॉपर्टी करीब 50 करोड़ है। वह एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ तक फीस लेते हैं। इससे वह भारत के सबसे महंगे म्यूजिक कंपोजर्स में शामिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी तय, तेलंगाना CMO ने खोली पोल…परिवार-कपल की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं