
मनोरंजन डेस्क। रामायणम् के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि मेकर्स ने हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल को ही क्यों चुना है। दोनों ने कहा कि भगवान हनुमान के लिए उन्हें एक ऐसा एक्टर चाहिए था, जो हनुमान के सॉफ्ट साइड को उनके शक्तिशाली रूप के साथ बैलेंस करें। इस वजह से उन्होंने सनी देओल को कास्ट किया।
एक हालिया इंटरव्यू में नमित ने कहा- रामायण में हनुमान सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला किरदार है। वह भारत के आयरन मैन हैं। हनुमान की मौजूदगी दूसरे पार्ट को एक अलग ही स्तर पर ले जाएगी। यही वजह है ही हमने पहले पार्ट के पोस्ट क्रेडिट सीन में उनकी बस एक झलक दिखाई। हम चाहते थे कि पहले पार्ट में ही किरदार के बारे में बहुत कुछ बताने के बजाय, ऑडियंस के मन में यह उत्सुकता बनी रहे कि रामा की यात्रा में आगे क्या होगा।
वहीं, सनी देओल को लेकर डायरेक्टर ने कहा- भारत में, भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर्स का एक इतिहास रहा है। यह एक ऐसा किरदार है जिसमें मासूमियत और सबको पसंद आने वाले स्वभाव का मेल होना चाहिए, लेकिन जब उसे गुस्सा आए, तो पहाड़ भी हिल जाएं। हमारे देश में सनी देओल की छवि कुछ ऐसी ही है। इसलिए हमें लगा कि वही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो इस अमर किरदार के साथ सबसे बेहतर न्याय कर सकते हैं।
आगे नमित ने कहा- सनी ने ऐसे कई किरदार निभाए हैं, जो सीधे-सादे और मासूम होने से लेकर जबरदस्त ताकत दिखाने तक का सफर तय करते हैं। भले ही सनी ने कभी कोई सुपरहीरो का किरदार नहीं निभाया है, लेकिन दर्शकों ने हमेशा उन्हें एक सुपरहीरो की तरह ही सराहा है।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो चुका है। इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2028 में रिलीज होगी। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें- जानबूझकर विवादों में रहते हैं खेसारी लाल! पवन सिंह से टकराव से लेकर सब कुछ, कब-कब घिरे विवादों में