• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3 Finale: कब और कहां देख सकेंगे बिग बाॅस ओटीटी 3 का फिनाले, पढ़ें प्राइज मनी और फाइनलिस्ट की डिटेल्स

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Ott 3) का ये धमाकेदार सीजन अब खत्म होने वाला है। शो के कई पुराने खिलाड़ी भी ग्रैंड फिनाले में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। अरमान मलिक और लवकेश कटारिया के शो से एलिमिनेशन के बाद ही वोटिंग लाइंस ओपन कर दी गई थी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 01 Aug 2024 02:37:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Aug 2024 04:29:27 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bigg Boss OTT 3 Finale: कब और कहां देख सकेंगे बिग बाॅस ओटीटी 3 का फिनाले, पढ़ें प्राइज मनी और फाइनलिस्ट की डिटेल्स
बिग बॉस ओटीटी 3 को अपने पांच फाइनलिस्ट मिल ही गए।

HighLights

  1. बिग बॉस को 24/7 लाइव दिखाया जाता है।
  2. यह ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है।
  3. इसे जिओ सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss OTT 3 Finale: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन अपने फाइनल पर पहुंच चुका है। यह रोमांचक सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। इस बार का सीजन अनिल कपूर ने होस्ट किया था। शो में कई सारे इनफ्लुएंसर और युट्यूबर्स को कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया।

जैसे-जैसे बिग बॉस ओटीटी 3 आगे बढ़ता गया कंटेस्टेंट्स कम होते गए और आखिरकार बिग बॉस ओटीटी 3 को अपने पांच फाइनलिस्ट मिल ही गए। मेकर्स ने अपने पांच फाइनलिस्ट के साथ फिनाले डेट और टाइम अनाउंस कर दी है।


हर कोई जानना चाहता है कि इस बार का BB ओटीटी कौन जीतेगा। बता दें कि बिग बॉस को 24/7 लाइव दिखाया जाता है। ऐसे में आप इस शो का फिनाले कब और कहां देख सकते हैं, इन सबकी डिटेल्स हम आपको बताने जा रहे हैं।

naidunia_image

कब और कहां देख पाएंगे फिनाले

बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। हर बार की तरह ट्रेंड को फॉलो ना करते हुए इस सीजन का फिनाले वीकेंड की जगह शुक्रवार को रखा जा रहा है। शेड्यूल में बदलाव का कारण यह है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा पर प्रोग्रामिंग एडजस्टमेंट था। ऐसे में आप इस सीजन को लाइव देखने के लिए रात 9:00 बजे से जिओ सिनेमा लगाकर बैठ सकते हैं।

आप Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले को जिओ सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं, क्योंकि यह 24/7 लाइव दिखाया जा रहा है, लेकिन इसे देखने के लिए आपको जिओ सिनेमा के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, तभी आप इसके विनर का नाम सुन पाएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बिग बाॅस ओटीटी 3 के टॉप 5 कंटेस्टेंट

बता दें कि शिवानी कुमारी और विशाल पांडे हाल ही में बिग बॉस से एलिमिनेट हुए हैं, जिसके बाद बिग बॉस में 5 फाइनलिस्ट बचे हैं। आधिकारिक तौर पर मेर्क्स ने इनका ऐलान कर दिया है। बिग बॉस ओटीटी 3 के 5 फाइनलिस्ट रणवीर शौरी, साई केतन राव, नैजी, सना मकबूल और कृतिका मलिक है।

अरमान मलिक और लवकेश कटारिया बाहर हो गए हैं। इस बार भी पिछले हफ्ते की तरह डबल एलिमिनेशन हुए थे, जिसमें शिवानी कुमारी और विशाल पांडे बाहर हो गए थे। इससे पहले डबल एलिमिनेशन में सना सुल्तान और अदनान को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब इन पांचों कंटेस्टेंट में टक्कर देखने को मिलेगी।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

वोटिंग लिस्ट में आगे है ये कंटेस्टेंट

  • द खबरी की एक पोस्ट के अनुसार, वोटिंग लिस्ट में कौन आगे चल रहा है। इसकी जानकारी दी गई है।
  • शेयर की गई वोटिंग लिस्ट में सना मकबूल तकरीबन को 43% वोट मिले हैं। इसके अलावा नेजी को 32.4%, वहीं रणवीर शौरी को 16% वोट मिले हैं।
  • इस लिस्ट में साइन केतन राव और अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक सबसे नीचे हैं।
  • बिग बॉस ने वोटिंग लाइंस आज दोपहर 12 बजे तक खोली हैं। बता दें कि पांचों फाइनलिस्ट में से जो ये सीजन जीतेगा उसे ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपए भी मिलेंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।