• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming OTT Release: सिनेमाघरों में ही नहीं, ओटीटी पर भी होगा धमाल, ‘किल’ समेत रिलीज होंगी शानदार फिल्में और सीरीज

सिनेमाघरों से ज्यादा लोगों को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म का चस्का लग चुका है। खास बात ये है कि ओटीटी पर आए दिन फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ओरिजिनल कंटेंट भी काफी देखने को मिलता है। इस महीने ओटीटी पर एक्शन, रोमांस और ड्रामा का फुल डोज देखने को मिलने वाला है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 01 Aug 2024 10:18:21 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Aug 2024 01:08:53 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Upcoming OTT Release: सिनेमाघरों में ही नहीं, ओटीटी पर भी होगा धमाल, ‘किल’ समेत रिलीज होंगी शानदार फिल्में और सीरीज
अगस्त में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट।

HighLights

  1. सिनेमाघर से लेकर ओटीटी तक कई कंटेट रिलीज होने वाले हैं।
  2. अगस्त का महीना भी फिल्मों और वेब सीरीज से भरने वाला है।
  3. इस लिस्ट में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म भी शामिल है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Upcoming OTT Release: जब से ओटीटी की शुरुआत हुई है, लोगों को सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी में दिलचस्पी रहती है। ओटीटी भी दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। आपको जिस भी तरह का कंटेंट देखना हो आप ओटीटी पर देख सकते हैं।

लेकिन जब से बॉलीवुड ने अपनी शानदार फिल्मों के साथ वापसी की है, सिनेमाघरों की ओर दर्शक वापस लौट रहे हैं। अगस्त के महीने में बॉलीवुड धमाल मचाने वाला है। सिनेमाघर से लेकर ओटीटी तक कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए देखते हैं कि अगस्त के महीने में ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।


फिर आई हसीन दिलरुबा

'हसीन दिलरुबा' के बाद अब एक बार फिर तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की शानदार फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है, जिसका नाम है ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’। इस फिल्म में सनी कौशल भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर अभी से ही काफी बज देखने को मिल रहा है।

naidunia_image

लाइफ हिल गई

'मिर्जापुर' में मुन्ना भैया कमाल दिखाने के बाद अब इस बार कॉमेडी करते नजर आएंगे। कॉमेडी से भरपूर वेब सीरीज 'लाइफ हिल गई' लेकर आ रहे हैं। दिव्येंदु और कुशा कपिला यह सीरीज 9 अगस्त को disney+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

naidunia_image

घुड़चढ़ी

संजय दत्त और रवीना टंडन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच फिर से दर्शकों को रोमांस दिखने वाला है। फैंस इसे देखने के लिए काफी बेकरार हैं। संजय और रवीना की फिल्म 'घुड़चढ़ी' 9 अगस्त को जिओ सिनेमा पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भरपूर एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

naidunia_image

ग्यारह ग्यारह

किल फिल्म के बाद राघव जुयाल 'ग्यारह ग्यारह' फिल्म में नजर आने वाले हैं। किल से उन्होंने लोगों का जमकर दिल जीता है। अब उनकी वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। यह सीरीज 9 अगस्त को zee5 पर रिलीज होगी। राघव की ओटीटी पर एंट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।

naidunia_image

मनोरंथगल

कमल हासन और फहाद फाजिल की वेब सीरीज 'मनोरंथगल' भी इसी महीने रिलीज होने वाली है। इस सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सीरीज में अलग-अलग कहानी दिखने वाली है। इस सीरीज को 8 डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। सीरीज 15 अगस्त को zee5 पर रिलीज होगी।

naidunia_image

मुंज्या

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब एक बार फिर दर्शकों को ओटीटी पर 'मुंज्या' फिल्म देखने को मिलने वाली है। यह फिल्म अगस्त महीने में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं की गई है।

naidunia_image

किल

राघव जुयाल और लक्ष्य की शानदार फिल्म 'किल' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को दर्शकों के बहुत अच्छे रिव्यू मिले हैं। यह फिल्म अगस्त में disney+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। अभी तक फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।