• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: Ayesha Khan के साथ Aoora के बिहेवियर पर परिवार वालों ने किया रिएक्ट, ट्रोलर्स के निशाने पर सिंगर

शो में देखा गया कि पाॅप सिंगर औरा ने आयशा खान पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए, बुरा बर्ताव किया है। औरा का इस तरह गुस्सा करना आयशा के साथ-साथ दर्शकों को...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 03 Jan 2024 12:29:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jan 2024 12:29:31 PM (IST)
Bigg Boss 17: Ayesha Khan के साथ Aoora के बिहेवियर पर परिवार वालों ने किया रिएक्ट, ट्रोलर्स के निशाने पर सिंगर
Ayesha Khan and Aoora

HighLights

  1. आयशा घरवालों के पास जाकर कहती हैं कि औरा ने उन्हें मारा है।
  2. सोशल मीडिया पर यूजर्स औरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
  3. अब औरा के परिवार ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। आयशा खान बीबी हाउस में वापस लौट चुकी हैं। ऐसे में उन्हें देख मुनव्वर फारुकी समेत सभी घरवाले खुश हो जाते हैं। आयशा के लौटते ही घर में लड़ाई-झगड़े शुरू हो चुके हैं। घर में मिड-वीक एविक्शन के कारण घरवालों के बीच जंग छिड़ चुकी है। वहीं, शो में देखा गया कि पाॅप सिंगर औरा ने आयशा खान पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए, बुरा बर्ताव किया है। औरा का इस तरह गुस्सा करना आयशा के साथ-साथ दर्शकों को भी पसंद नहीं आया है।

ट्रोलर्स के निशाने पर आए औरा

औरा के इस बिहेवियर के बाद से आयशा खान ने घर में बवाल मचा दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आयशा बेड पर लेटकर अभिषेक से बात कर रही होती हैं। तभी अचानक औरा, आयशा के पास जाकर झटके से उनका कम्बल हटाते हैं और वापस उनके मुंह पर फेंक कर चले जाते हैं। सिंगर की इस हरकत से सभी हैरान रह जाते हैं। जिसके बाद आयशा घरवालों के पास जाकर कहती हैं कि औरा ने उन्हें मारा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स औरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।


Promo #Aoora is angry 😡#BiggBoss17 #Ayesha #Abhishek pic.twitter.com/WM2z8jUg0v

— BiggBoss 24x7 (@BB24x7_) January 1, 2024

औरा के परिवार ने किया रिएक्ट

वीडियो के वायरल होने के बाद अब औरा के परिवार ने भी इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है कि औरा ने आयशा पर हमला नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले पर बात करते हुए सिंगर के परिवार ने कहा कि वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि आयशा और अभिषेक की बातचीत में औरा की छवि को खराब कर रहे थे। औरा ने गुस्से में आकर आयशा का कंबल हटाया, उन्होंने आयशा को छुआ तक नहीं, लेकिन इस बात को बढ़ाया गया। औरा ने आयशा से बात की और उन्हें बताया कि उनका इरादा नुकसान पहुंचाना नहीं था। उन्हें समझ नहीं आया और उन्हें लगा कि आयशा बुरे शब्द कह रही हैं।