• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: एक बार फिर आयशा ने खोले मुनव्वर फारूकी के राज, कॉमेडियन के बेटे को लेकर बताया सच

मुनव्वर, आयशा के साथ इन सभी चीजों को ठीक कर रहे हैं। साथ ही वे आयशा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। घरवालों को इस बात से शिकायत है कि वे पूर...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 24 Dec 2023 11:16:04 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 Dec 2023 11:24:58 AM (IST)
Bigg Boss 17: एक बार फिर आयशा ने खोले मुनव्वर फारूकी के राज, कॉमेडियन के बेटे को लेकर बताया सच
munawar faruqui secrets

HighLights

  1. वीकेंड का वार पर सलमान खान ने मुनव्वर की जमकर क्लास लगाई।
  2. आयशा ने एक बार फिर मुनव्वर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
  3. आयशा ने बताया कि मुनव्वर ने अपने बेटे के साथ रहने के बारे में झूठ बोला है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियां बटोर रही है। आयशा खान ने घर में एंट्री लेते ही मुनव्वर की गेम को पूरा पलट कर रख दिया है। हाल ही के एपिसोड में देखा जा सकता है कि मुनव्वर, आयशा के साथ इन सभी चीजों को ठीक कर रहे हैं। साथ ही वे आयशा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। घरवालों को इस बात से शिकायत है कि वे पूरे टाइम आयशा के साथ ही रहते हैं। वहीं, इस वीकेंड का वार पर सलमान खान ने मुनव्वर की जमकर क्लास लगाई। इन सबके बीच आयशा ने एक बार फिर मुनव्वर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

आयशा ने बताया मुनव्वर के बेटे का सच

बता दें कि आयशा खान को शो में आए हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। शो में एंट्री लेते ही उन्होंने मुनव्वर से नाराजगी जताई थी और कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, अब उनका रिलेशन मुनव्वर के साथ दोस्ती में बदलता नजर आ रहा है। आयशा की बाकी घरवालों से काफी अच्छी बन रही है। उन्होंने ईशा और समर्थ के साथ बातचीत में मुनव्वर को लेकर कुछ अनसुने किस्सों का खुलासा किया है। आयशा ने बताया कि उन्होंने देखा कि शो में मुनव्वर ने अपने बेटे के साथ रहने के बारे में झूठ बोला है। आयशा ने कहा, "जब मैं उसका रिलेटेड कुछ देखती थी, तो मुझे लगता था कि टिक मार्क ये भी झूठ, वो भी झूठ।"


View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

“चीट करना मुनव्वर का पैटर्न रहा है”

इसके आगे आयशा कहती हैं, "मैंने उसे बोलते हुए सुना कि वो छह महीने से अपने बेटे के साथ है, जबकि दो महीने तक तो वो उनके साथ रहीं, आपका बेटा आपके साथ नहीं रहता था। आखिर के एक हफ्ते पहले बुला लिया, मुझे पता तो चले क्या ये सब गेम के लिए कर रहे हो या नहीं।" आयशा ने ये भी बताया कि मुनव्वर को लड़कियों को चीट करने की आदत है। ये इनका पैटर्न रहा है, चीट करना पैटर्न रहा है, प्रूफ है मेरे पास, शुरुआत से ये इसका पैटर्न रहा है और इस बात को वो जानता है। लेकिन इसे कभी बदला नहीं। मैं मुनव्वर फारूकी जैसे लोगों को बदलते देखना चाहती हूं।