• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: टीना दत्ता ने बताया कौन होगा 'बिग बॉस 17' का विनर, शो को लेकर एक्ट्रेस ने कसा तंज

हर बार की तरह इस बार भी बिग बाॅस के एक्स कंटेस्टेंट ने नए सीजन पर अपने रिएक्शन दिए हैं। बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता ने मुनव्वर फारुकी के लिए अ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 04 Dec 2023 10:28:18 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 Dec 2023 10:28:18 AM (IST)
Bigg Boss 17: टीना दत्ता ने बताया कौन होगा 'बिग बॉस 17' का विनर, शो को लेकर एक्ट्रेस ने कसा तंज
Tina dutta On bigg boss 17

HighLights

  1. टीना दत्ता ने बताया है कि इस बार शो का विनर कौन होगा।
  2. टीना ने मुनव्वर फारूकी के गेम की काफी तारीफ की।
  3. टीना ने इनडायरेक्टली अंकिता लोखंडे का नाम विनर के तौर पर लिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बाॅस 17 को लेकर काफी हाइप बनी हुई है। आए दिन शो में होने वाले ड्रामे दर्शकों का बेहद मनोरंजन कर रहे हैं। शो को शुरू हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। शो के कंटेस्टेंट अपना-अपना गेम दिखा रहे हैं। हाल ही में सनी आर्या को बिग बॉस के नियम का उल्लंघन करने के कारण घर से बेघर किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बाॅस के एक्स कंटेस्टेंट ने नए सीजन पर अपने रिएक्शन दिए हैं। बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता ने मुनव्वर फारुकी के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है।

टीना ने कसा बिग बॉस मेकर्स पर तंज

इतना ही नहीं, टीना दत्ता ने बिग बॉस के मेकर्स पर तंज कसते हुए यह भी बताया है कि इस बार शो का विनर कौन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीना दत्ता को हाल ही में पैपराजी ने स्पाॅट किया और उनसे बिग बाॅस को लेकर सवाल किए। टीना खुद भी लास्ट सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं, इसलिए उनसे इस गेम को लेकर बातें की गई। उनसे पूछा गया कि सलमान खान के शो का ये सीजन कौन जीतेगा, तो टीना ने जवाब देते हुए इनडायरेक्टली अंकिता लोखंडे का नाम लिया। उन्होंने कहा, "आप लोगों को क्या लगता है। एक ही तो शो का फेस है, उसी को व्हाइट वॉश कर रहे हैं, तो उसको ही जिताएंगे।"


View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बताया अपना फेवरेट कंटेस्टेंट

इसके आगे टीना कहती हैं, "बहुत ही साफ और सिंपल है। अगर आप एक ही को इतना व्हाइट वॉश कर रहे हो, उसका कुछ भी गलत नहीं दिखा रहे, तो ट्राॅफी तो उसको ही मिलेगी ना।" एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि वह अंकिता लोखंडे को लेकर बात कर रही हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता मैं किसके बारे में बोल रही हूं, जो समझदार होगा, उसे समझ आ जाएगा। समझदार को इशारा ही काफी होता है।" एक्ट्रेस से पूछा गया कि वे किसे सपोर्ट कर रही हैं, तो उन्होंने जवाब में मुनव्वर फारूकी के गेम की काफी तारीफ की और कहा कि वह चाहती हैं कि स्टैंड अप काॅमेडियन ही इस सीजन की ट्रॉफी जीते।