• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में रहने का इतना चार्ज कर रही हैं अंकिता लोखंडे, पहले ठुकरा चुकी थीं ऑफर

अब बिग बॉस 17 में अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ शामिल हुई हैं। दोनों शो में काफी धमाल मचा रहे हैं। विक्की सलमान के शो में अपने गेम को लेकर पहचान ब...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 30 Nov 2023 01:55:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Nov 2023 01:55:13 PM (IST)
Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में रहने का इतना चार्ज कर रही हैं अंकिता लोखंडे, पहले ठुकरा चुकी थीं ऑफर
Ankita Lokhande bigg boss 17 fees

HighLights

  1. अंकिता लोखंडे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो पवित्र रिश्ता से की थी।
  2. बिग बॉस 17 में अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ शामिल हुई हैं।
  3. एक्ट्रेस इस शो से हर हफ्ते लाखों कमा रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बाॅस 17 इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इसी शो की चर्चा हो रही है। शो में कई नामी सितारे शामिल हुए हैं। वहीं, टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई हैं। बिग बॉस 17 में अपने गेम को लेकर में लाइमलाइट में बनी रहती हैं। दरअसल, अंकिता को यह शो पिछले काफी सालों से ऑफर किया जा रहा था। लेकिन एक्ट्रेस ने हर बार इस शो को ठुकरा दिया। आखिरकार इस सीजन में उन्होंने शामिल होने का मन बना ही लिया।

सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट

बता दें कि अंकिता लोखंडे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो पवित्र रिश्ता से की थी। इसी शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दी। वहीं, अब बिग बॉस 17 में अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ शामिल हुई हैं। दोनों शो में काफी धमाल मचा रहे हैं। विक्की सलमान के शो में अपने गेम को लेकर पहचान बना रहे हैं। बिग बाॅस के घर में रहने के लिए अंकिता लोखंडे मोटी फीस वसूल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस इस शो से हर हफ्ते लाखों कमा रही हैं। अंकिता बिग बॉस 17 में एक हफ्ते के लिए 12 लाख रुपये फीस ले रही हैं।


View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

एलिमिनेट हुए आठ सदस्य

अंकिता लोखंडे इस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं। बिग बॉस 17 के घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते आठ कंटेस्टेंट्स नाॅमिनेट हुए हैं, जिनमें रिंकू धवन, विक्की जैन, खानजादी, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मनारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल और अरुण श्रीकांत का नाम शामिल है। इस वीकेंड के वार पर कोई एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाएगा। सलमान खान के इस शो में आए दिन कोई न कोई ड्रामा होते रहते हैं, जो कि दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।