Cartoon Voice Artist: आपके फेवरेट कार्टून की आवाज के पीछे है कौन सा कलाकार? जानिये वॉयस आर्टिस्टों का किस्सा
बच्चों के साथ-साथ बड़ों का भी कार्टून का क्रेज रहता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन कार्टून्स को आवाज कौन देता है? ...और पढ़ें
By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 12 Jul 2022 06:49:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Jul 2022 06:49:30 PM (IST)

Cartoon Voice Artist: बचपन में तो सभी ने कार्टून देखे ही होंगे। हर बच्चे के मनोरंजन के लिए कार्टून ही एक मात्र सहारा होता है। सभी बच्चे कार्टून देखना बड़ा पसंद करते हैं। अब तो कार्टून में और भी कई सारे विकल्प आ चुके हैं। पहले कार्टून देखने के लिए कम विकल्प होते थे लेकिन सभी के कोई न कोई कार्टून कैरेक्टर पसंदीदा होते ही हैं। आज कल बच्चे भी सारा दिन टीवी पर कार्टून ही देखते हैं। कार्टून वैसे तो बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद होता है लेकिन टॉम एंड जैरी, जंगल बुक और दूसरे कई ऐसी कार्टून सीरीज है जिन्हें कार्टून लवर्स आज भी देखना काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके इन फेवरेट कार्टून के पीछे किसकी आवाज है। आखिर कौन देता है इन कार्टून्स को आवाज। तो आइए जानते हैं आज की इन कार्टून की आवाज के पीछे आखिर कौन कलाकार है।
डोरेमोन
डोरेमोन, पिकाचू और आर्य स्टार्क कार्टून की आवाज के पीछे की वॉइस ओवर आर्टिस्ट 'सोनल कौशल' हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चार लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। वे अपने सोशल मीडिया पर कार्टून्स को अपनी आवाज देकर अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं।
![naidunia_image]()
शिनचैन
शिनचैन कार्टून जो कि हर किसी का पसंदीदा कार्टून हुआ करता था। शिनचैन की आवाज के पीछे की वॉइस ओवर आर्टिस्ट 'आकांक्षा शर्मा' हैं। आकांक्षा जानी मानी वाॅइस ओवर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपनी आवाज से कई फिल्मों के लिए भी डब किया है।
![naidunia_image]()
शिजुका
डोरेमोन बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट कार्टून है। इस शो में नजर आने वाला शिजुका का किरदार सभी को बड़ा ही प्यारा लगता है। डोरेमोन की इस सिजुका की आवाज के पीछे की वॉइस ओवर आर्टिस्ट 'पारुल भटनागर' है। पारुल पिछले 15 सालों से वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। पारुल की यूट्यूब पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
![naidunia_image]()
नोबिता
डोरेमोन के नोबिता से तो हर कोई वाकिफ है। वही नोबिता जो हर समय मुश्किलों में फंसा रहता है और उसकी मदद डोरेमोन करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोबिता की इस आवाज के पीछे की वॉइस ओवर आर्टिस्ट 'पल्लवी भारती' हैं। पल्लवी भारती डेकीसुगी, नोबिता की मां, डोरामी, जियान की मां और शिजुका की मां जैसे विभिन्न डोरेमोन पात्रों के लिए जाना जाता है।
![naidunia_image]()