• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KBC 16: जल्द ही आ रहा है अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति', इस दिन से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन

शो के मेकर्स की तरफ से कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन डेट भी सामने आ गई है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 03:14:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Apr 2024 03:14:36 PM (IST)
KBC 16: जल्द ही आ रहा है अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति', इस दिन से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन
शुरू होने जा रहा है KBC का नया सीजन।

HighLights

  1. कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो में जाने का हर किसी का सपना होता है।
  2. अब मेकर्स कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन लेकर आ रहे हैं।
  3. साल 2000 से अमिताभ बच्चन का शो KBC दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। KBC 16: टेलीविजन का पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं। शो के मेकर्स की तरफ से कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन डेट भी सामने आ गई है। कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो में जाने का हर किसी का सपना होता है। यह शो देश के कोने-कोने से आने वाले लोगों को करोड़पति बनने का मौका देता है।

नए सीजन के साथ लौट रहे हैं अमिताभ

शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब मेकर्स कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन लेकर आ रहे हैं। शो के प्रोडक्शन हाउस सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बी पिछले सीजन के आखिरी एपिसोड को होस्ट करते हुए दर्शकों से अलविदा लेते हैं। इस दौरान वे काफी इमोशनल नजर आए। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "ऐसा मिला प्यार की लौट रहा है फिर एक बार, कौन बनेगा करोड़पति।" इसके साथ ही शो में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन डेट की जानकारी भी दी गई है।


ऐसा मिला प्यार की लौट रहा है फिर एक बार, #KaunBanegaCrorepati.

शुरू हो रहे है #KBCRegistrations 26 April रात 9 बजे से।#KBConSonyTV #KBC16 #KBCIsBack pic.twitter.com/nHskjahdzC

— sonytv (@SonyTV) April 16, 2024

इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

वीडियो में ये भी सुना जा सकता है, "हर आरंभ का अंत होता है, लेकिन जब अपनो का प्यार हो अनंत, तो हर अंत के बाद शुभारंभ निश्चित है। गूंजा तो आपके प्यार का शंखनाद, तो आना पड़ेगा फिर एक बार।" बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 16 के लिए 26 अप्रैल, 2024 रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। साल 2000 से अमिताभ बच्चन का शो KBC दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। 22 सालों से बिग बी इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं। सिर्फ तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।