
Thank God Trailer: बॉलीवुड के शानदार एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म थैंक गाॅड जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी दिखाई देने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ये ट्रेलर काफी मजेदार है। फिल्म में अजय देवगन यमलोक के चित्रगुप्त के रोल में दिखाई दे रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अयान कपूर का रोल प्ले कर रहे हैं। रिलीज हुए ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि अयान की मुलाकात चित्रगुप्त से होती है। इस फिल्म में चित्रगुप्त बने अजय देवगन सिद्धार्थ यानी कि अयान के कर्मों का हिसाब करते हैं।
रिलीज हुए ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अयान चित्रगुप्त से पूछते हैं कि क्या उसकी मौत हो गई है। तो चित्रगुप्त उसे बताते हैं कि ना वो जिंदा है और ना ही उनकी मौत हुई है। बल्कि वे कहीं बीच में लटके हुए हैं। इसके बाद अजय देवगन उन्हें उनकी कमियों के बारे में बताते हैं। यहीं से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। वहीं इस फिल्म से एक बार फिर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह साथ में काम करते नजर आएंगे। इससे पहले रकुल प्रीत और अजय फिल्म दे दे प्यार दे और रनवे 34 में काम किया था।
इस फिल्म के जरिए अजय देवगन और इंद्र कुमार ने वापस साथ में काम किया है। इसके पहले दोनों ने साल 2019 में एक फिल्म में काम किया था। बता दें कि इस फिल्म की कहानी आकाश कौशिक और मधुर शर्मा ने लिखी है। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, दीपक मुकुट, आनंद पंडित और मकरंद अधिकारी है। दरअसल ये फिल्म की कहानी यमलोक पर आधारित होगी और फिल्म में अभिनेता अजय देवगन चित्रगुप्त के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह पति-पत्नी के रोल में दिखाई देंगे।