• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganpat Teaser: एक्शन और रोमांच से भरपूर है टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’, रिलीज हुआ फिल्म का शानदार टीजर

सस्पेंस और रोमांच के साथ 'गणपत' फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। बता दें कि गणपत फिल्म का टीजर पहले 27 सितंबर को रिलीज किया जाना था।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 29 Sep 2023 04:25:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Sep 2023 04:25:04 PM (IST)
Ganpat Teaser: एक्शन और रोमांच से भरपूर है टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’, रिलीज हुआ फिल्म का शानदार टीजर
Ganpat movie teaser

HighLights

  1. फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ कृति सेनन भी लीड रोल में हैं।
  2. फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  3. दर्शकों को पसंद आया गणपत का टीजर।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ganpat Teaser Video: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही फिल्म की स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक रिवील किए गए थे। वहीं, अब शुक्रवार को 'गणपत' फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ कृति सेनन भी लीड रोल में दिखाई दे रही हैं। रिलीज करते ही इस फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। 'गणपत' फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। विकास ने ही 'क्वीन' और 'सुपर 30' जैसी फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

एक्शन और सस्पेंस का फुल पैकेज

अब 'गणपत' फिल्म का टीजर 29 सितंबर को यानी आज रिलीज कर दिया गया है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'गणपत' को टीजर एक्शन और रोमांच से भरपूर है। रिलीज किए गए टीजर में फिल्म की कहानी भविष्य 2070 एडी के आधार पर हुए बदलाव को दिखाती है। फिल्म में बुराई का खात्मा करने के लिए एक मसीहा का जन्म होता है। 'गणपत' फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन शानदार एक्शन सीन्स करते दिखाई दे रहे हैं। टीजर को देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है।


बॉक्सर के रोल में होंगे टाइगर श्रॉफ

हर बार की तरह एक बार फिर टाइगर अपने शानदार एक्शन मूव्स के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। वे इस फिल्म में बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। सस्पेंस और रोमांच के साथ 'गणपत' फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। बता दें कि गणपत फिल्म का टीजर पहले 27 सितंबर को रिलीज किया जाना था। लेकिन इसे दो दिन आगे बढ़ाया गया। ऐसे में अब इसका टीजर रिलीज हो चुका है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।