
Scam 2003: साल 2020 में सफल वेब सीरीज स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी के बाद सोनी लिव (Sony Liv) एक ओर स्कैम पर शो बनाने जा रहे हैं। अब फ्रेंचाइजी दूसरे सीजन में स्कैम 2003 (Scam 2003) लाने वाली है। दूसरे सीजन के भी डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta) है। निर्माता कंपनी एप्लॉज एंटरटेनमेंट (Applause Entertainment) ने आज (गुरुवार) सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया और स्कैम 2003- द क्यूरियस केस ऑफ अब्दुल करीम तेलगी (Scam 2003- The Curious Case of Abdul Karim Telgi) में बारे में बताया। इसकी स्टोरी पत्रकार संजय सिंह (Sanjay Singh) की हिंदी बुक 'रिपोर्टर की डायरी' (Reporter ki Diary) से ली गई है। संजय ने उस समय घोटाले की बड़ी स्टोरी को ब्रेक किया था।
बता दें स्कैम 2003 में अब्दुल करीम तेलगी (Abdul Karim Telgi) की कहानी दिखाई जाएगी। कर्नाटक के खानपुर का तेलगी कैसा घोटाले का मास्टर माइंड बना। उसने कैसे 20 हजार करोड़ रुपए घोटाले को अंजाम दिया। किताब के लेखक संजय सिंह के साथ मराठी के जाने-माने निर्देशक किरन यदनोपावित (Kiran Yadnyopavit) इसकी स्क्रीनप्ले लिख रहे हैं। यह सीरीज अगले साल सोनी लिव पर रिलीज होगी।
कौन है अब्दुल करीम तेलगी
अब्दुल करीम तेलगी स्टैम्प पेपर घोटाले का आरोपी था। 16 राज्यों में इसके तार फैले हुए थे। साल 2001 में अजमेर से तेलगी को गिरफ्तार किया गया था। अब्दुल ने 20 हजार करोड़ का घोटाला किया था, जिसपर उन्हें 30 साल जेल की सजा मिली थी। वह बेंगलुरू के पाराप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे। उनपर 202 करोड़ रुपए का जुर्माना भी था। इसके साथ उसके साथियों को भी 6-6 साल की सजा हुई थी। 26 अक्टूबर 2017 को तेलगी की मौत हो गई।
स्टांप पेपर घोटाले पर पहले भी फिल्म
अब्दुल करीम तेलगी और उसके स्टांप पेपर घोटाले को लेकर मुद्रांक :द स्टैम्प (Mudrank: The Stamp) नाम से एक फिल्म बनी थी। यह मूवी 2008 में आई थी। जिसके निर्देशक शाकिर शैख और प्रोडूसर भगवान सौंगर थे। लेकिन करीम ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए केस दायर कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मूवी में दिखाएं तथ्य कानूनी कार्रवाई में बाधा डाल सकते हैं। इसके बाद यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
Makers of #Scam1992 Announce Season 2 as 'Scam 2003: The Curious Case of Abdul Kareem Telgi'.
Streaming 2022 on #SonyLiv #Scam2003 @nairsameer @deepaksegal @ManwaniYogesh @prasoon_garg @PriyaJhavar @mehtahansal @001Danish @saugatam @golu_a@SPNStudioNEXT @Indranil1601 pic.twitter.com/aVefcr3W7x
— FILMISTAN (@FILMISTAN5) March 4, 2021