• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, फोटो देख रणवीर ने किया ऐसा कमेंट

अब फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। दीपिका अपने लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 15 Oct 2023 03:01:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Oct 2023 03:01:32 PM (IST)
Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, फोटो देख रणवीर ने किया ऐसा कमेंट
singham again Deepika Look

HighLights

  1. सिंघम अगेन के लिए दीपिका का ये लुक परफेक्ट लग रहा है।
  2. फैंस इस लुक को देख काफी इंप्रेस हो रहे हैं।
  3. रणवीर ने भी दीपिका का फोटो पर प्यार भरा कमेंट किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम की फ्रेंचाइजी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। रोहित शेट्टी कई सितारों के साथ सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म की शूटिंग की अनाउंसमेंट की गई थी। इन फोटोज में वे सेट पर पूजा करते दिखाई दे रहे थे। तभी से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। साथ ही मेकर्स ने ये भी बताया था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का किरदार निभाने वाली हैं। वहीं, अब फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। दीपिका अपने लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

लेडी सिंघम के रोल में दीपिका

रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने 15 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं। सिंघम अगेन के लिए दीपिका का ये लुक परफेक्ट लग रहा है। साथ ही इसमें वे खून से लथपथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक आदमी के मुंह में रिवाॅल्वर भी डाल रखी है, दूसरे हाथ से उन्होंने उस आदमी के बाल भी पकड़े हुए हैं। फोटो को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा, "नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण।"


View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

पति रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट

दीपिका पादुकोण का ये लुक काफी शानदार लग रहा है। फैंस इस लुक को देख काफी इंप्रेस हो रहे हैं। इतना ही नहीं दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं। पूजा हेगड़े ने लिखा, "शेट्टी पावर।" वहीं, रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा, "रे देवा, आली रे आली।" इसके साथ ही नील नितिन मुकेश, जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।