• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा यह वीकेंड, Article 370 समेत ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्में

ओटीटी पर नई पुरानी फिल्मों की रिलीज का सिलसिला चल रहा है। थिएटर्स में रिलीज होने के बाद अब इन फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया गया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 03:04:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Apr 2024 03:38:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा यह वीकेंड, Article 370 समेत ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्में
ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्में।

HighLights

  1. इस हफ्ते रिलीज हुई शानदार फिल्मों के साथ मजा ले सकते हैं।
  2. आर्टिकल 370 सिनेमाघरों के बाद आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।
  3. साइलेंस 2, 16 अप्रैल को जी 5 पर रिलीज हो गई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। This Weekend On OTT: यह हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरा है। अगर आप भी अपना वीकेंड घर पर ही स्पेंड करना चाहते हैं, तो इस हफ्ते रिलीज हुई शानदार फिल्मों के साथ मजा ले सकते हैं। फिलहाल सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की फिल्म मैदान चल रही है। ये दोनों ही फिल्में ईद पर रिलीज हुई थीं। गुरुवार को इन दोनों फिल्मों को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। वहीं, ओटीटी पर नई पुरानी फिल्मों की रिलीज का सिलसिला चल रहा है। थिएटर्स में रिलीज होने के बाद अब इन फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया गया है।

आर्टिकल 370 (Article 370)

यामी गौतम स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 सिनेमाघरों के बाद आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर आदित्य सुहास जंभाले ने किया है। फिल्म में यामी एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रही हैं।


naidunia_image

साइलेंस 2 (Silence 2)

मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई, साहिल वैद, वकार शेख, दिनकर शर्मा और पारुल गुलाटी स्टारर फिल्म साइलेंस 2 द नाइट आउल बार शूटआउट 16 अप्रैल को जी 5 पर रिलीज हो गई है। आप इसे वीकेंड पर एंजाॅय कर सकते हैं।

naidunia_image

ऑल इंडिया रैंक (All India Rank)

कॉमेडी ड्रामा फिल्म ऑल इंडिया रैंक को वरुण ग्रोवर ने लिखा है। यह फिल्म आज यानी 19 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में बोधिसत्व शर्मा, शशि भूषण, समता सुदीक्षा, गीता अग्रवाल और शीबा चड्ढा मौजूद हैं।

naidunia_image

रिबेल मून-पार्ट 2: द स्कारगिवर (Rebel Moon – Part Two: The Scargiver)

अमेरिकी एपिक स्पेस ओपेरा फिल्म जैक स्नाइडर ने निर्देशित की है। फिल्म में सोफिया बौटेला, जिमोन हौंसौ, एड स्क्रेइन, माइकल हुइसमैन, डोना बे, रे फिशर, स्टाज नायर और फ्रा फी मौजूद हैं। यह फिल्म आज यानी 19 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

naidunia_image

सीक्रेट्स ऑफ द ऑक्टोपस (Secrets of the Octopus)

एमी अवाॅर्ड जीतने वाली फिल्म सीक्रेट्स ऑफ द ऑक्टोपस एक फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म में ऑक्टोपस के बारे में बताया गया है। किस तरह वे अपना भेष बदल लेते हैं और खुद को छिपा लेते हैं, यह दिखाया गया है। फिल्म की प्रीमियर 21 अप्रैल को नेशनल ज्योग्राफिक पर होगा।

naidunia_image

टाइगर (Tiger)

बॉलीवुड और हाॅलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा टाइगर की कहानी को बताएंगी। यह एक सीरीज है, जिसमें अंबर नाम की बाघिन की कहानी को दिखाया गया है। यह भारत के जंगलों में अपने बच्चों को पाल रही होती है। सीरीज 22 अप्रैल को डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

ब्रिगैंड्स: द क्वेस्ट फॉर गोल्ड (Brigands: The Quest for Gold)

ब्रिगैंड्स: द क्वेस्ट फॉर गोल्ड एक इटालियन सीरीज है। जिसमें मिशेला डी रॉसी, इवाना लोटिटो, मटिल्डा लुत्ज और ऑरलैंडो सिंके मौजूद है। सीरीज की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कि दक्षिणी इटली में लुटेरों के एक समूह में शामिल हो जाती है। यह 23 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।