• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming Movies August 2024: एंटरटेनमेंट फुल होगा रक्षाबंधन का त्योहार, ये ब्लाॅकबस्टर मूवीज होंगी क्लैश

'किल', 'औरों में कहां दम था', 'सरफिरा', 'इंडियन 2', 'बैड न्यूज' जैसी फिल्में जुलाई के महीने में रिलीज हो चुकी हैं। ऐसे में अब दर्शक अपकमिंग मूवीज का ब...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 21 Jul 2024 09:16:20 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jul 2024 09:28:35 AM (IST)
Upcoming Movies August 2024: एंटरटेनमेंट फुल होगा रक्षाबंधन का त्योहार, ये ब्लाॅकबस्टर मूवीज होंगी क्लैश
इन फिल्मों का दर्शक भी कर रहे हैं इंतजार।

HighLights

  1. अगस्त का महीना जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है।
  2. 'खेल-खेल में', 'वेदा' और 'स्त्री 2' का बड़ा क्लैश होने वाला है।
  3. ये सभी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Upcoming Movies: त्योहार कोई भी हो, हिंदी सिनेमा दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। हर त्योहार अपने साथ एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज लेकर आता है। इसी तरह रक्षाबंधन का त्योहार जल्द ही आने वाला है। 19 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

इसी को देखते हुए कुछ फिल्म मेकर्स ने छुट्टियों का फायदा उठाया है और अपनी फिल्म की रिलीज डेट फिक्स की है। ऐसे में आपका रक्षाबंधन एंटरटेनमेंट फुल होगा।

naidunia_image

राजकुमार राव की 'स्त्री 2' से लेकर जॉन अब्राहम की वेदा तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में सिनेमाघर में दस्तक देने वाली हैं। देखें वह लिस्ट जिन फिल्मों का फैंस भी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

स्त्री 2

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री 2', रक्षाबंधन के आसपास यानी 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने त्योहारों का पूरा फायदा उठाया है और फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है।

इस फिल्म का पिछले काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। इसका पहला पार्ट भी जबरदस्त हिट गया है। इस बार फिल्म के सेकंड पार्ट में कई नए किरदार देखने को मिलने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

खेल-खेल में

सिर्फ स्त्री 2 ही नहीं, इसके साथ अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘खेल-खेल में’ भी 15 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार की इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी होगी, जिसकी चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है। ऐसे में फिल्म मेकर्स भी बॉक्स ऑफिस पर बिग क्लैश की बात कर रहे हैं।

naidunia_image

वेदा

जॉन अब्राहम की 'वेदा' के पोस्टर्स और टीजर देखकर कहा जा सकता है कि यह एक दमदार फिल्म होने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी जॉन अपने एक्शन अंदाज में नजर आने वाले हैं।

यह फिल्म भी 'स्त्री 2' और ;खेल-खेल में' के साथ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। वेदा के साथ निखिल और जॉन तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि रक्षाबंधन की छुट्टियां लोगों के लिए काफी मजेदार होने वाली है।


View this post on Instagram

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)