सिंह - यह महीना आपके लिए प्रगति से भरा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा और किसी रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन या भूमि से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य - ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी लेकिन काम का बोझ बढ़ने से थकान हो सकती है। पेट संबंधी समस्या, एसिडिटी या घबराहट की शिकायत बढ़ सकती है। मौसम बदलने पर खांसी-जुकाम होने की संभावना है। बुजुर्ग जातकों को घुटनों या कमर के दर्द में राहत मिलेगी। नियमित व्यायाम और खानपान में संतुलन आवश्यक है।
वित्त - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। कोई बड़ा निवेश लाभ दे सकता है। व्यावसायिक कार्यों में धन आगमन बढ़ेगा। खर्च भी बढ़ेंगे, विशेषकर घर-सजावट या यात्रा पर। महीने के अंत में लाभांश मिलने के प्रबल योग हैं। उधार देने में थोड़ी सावधानी बरतें
कैरियर - नौकरी में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा, जिससे अधिकारी प्रसन्न होंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापारियों को नए संपर्क और नए ग्राहक मिलेंगे। साझेदारी में काम करने वालों को लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
लव - प्रेम संबंध मजबूत होंगे और गलतफहमियाँ दूर होंगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नए रिश्ते शुरू होने के योग भी हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। पुराने संबंध फिर से जुड़ सकते हैं।
धर्म की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें