कन्या (Virgo)
01 Dec 2019-31 Dec 2019
इस महीने आकस्मिक खर्च से चिंता बढ़ सकती है। क्रोध के कारण नुकसान होने के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धनराशि का निवेश करें। अचानक कोई फैसला न लें। माह के मध्य से बनते कार्यो में बाधा आना संभव है। कुछ सामान्य आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। यात्राओं का योग बनेगा। वैभव एवं विलासिता की वस्तुओं की प्राप्ति होगी। कारोबार की दृष्टि से शुभ समय है। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व रहेगा एवं सफलताएं मिलेंगी।वाहन के ऊपर खर्च हो सकता है। संतान के सुख के ऊपर खर्च होगा। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे है तो सावधान हो जाएं। नेत्र दोष हो सकता है। शुभ फल के लिए दुर्गा सप्तशती का नियमित पाठ करें। किसी किन्नर को हरी सामग्री दान दें।