• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • लाइफस्टाइल

हमारे शरीर का 70 प्रतिशत बैलेंस कान की वजह से बनता है, विस्‍तृत जानकारी जो खोल देगी आपकी आंखें

हमारे शरीर का 70 प्रतिशत बैलेंस कान की वजह से बनता है। ठीक से सुनाई देने पर भी कई बार कान की वजह से चक्कर आ सकते हैं। इसी तरह सर्दी बार-बार होने पर उस...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 02:35:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 03:47:03 PM (IST)
हमारे शरीर का 70 प्रतिशत बैलेंस कान की वजह से बनता है, विस्‍तृत जानकारी जो खोल देगी आपकी आंखें
मनुष्‍य शरीर के कान की जानकारी।

HighLights

  1. कान का मुख्य काम सुनना और बाडी बैलेंस बनाना होता है।
  2. हमारे शरीर का 70 प्रतिशत बैलेंस कान की वजह से बनता है।
  3. ठीक से सुनाई देने पर भी कान की वजह से चक्कर आ सकते हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सिरदर्द और चक्कर आने को सीधे तौर पर न्यूरो संबंधी समस्याओं से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। बहुत से मामलों में इसके पीछे का कारण कान या नाक संबंधी परेशानियों से जुड़ा होता है। कान के क्रिस्टल हिल जाने की वजह से उठने पर चक्कर आते हैं, इसी तरह आंखों के नीचे-ऊपर और नाक के आसपास साइनस के भर जाने की वजह से सिरदर्द हो सकता है।

ऐसे में जरूरी है कि किसी इएनजी स्पेशलिस्ट के पास जाकर सही सलाह ली जाए। कान का मुख्य काम सुनना और बाडी बैलेंस बनाना होता है। हमारे शरीर का 70 प्रतिशत बैलेंस कान की वजह से बनता है। ठीक से सुनाई देने पर भी कई बार कान की वजह से चक्कर आ सकते हैं।


इसी तरह सर्दी बार-बार होने पर उसे अनदेखा न करें। इससे सिरदर्द की समस्या शुरू हो सकती है। हेलो डाॅक्टर कार्यक्रम में पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात ईएनटी एवं वर्टाइगो स्पेशलिस्ट डाॅ. रिचा अग्रवाल ने कही।

उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले लोगों में इएनटी से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरुकता बढ़ी है। बुजुर्गों के साथ युवा भी बड़ी संख्या में जांच के लिए आने लगे हैं।

कान में घुसा था बिच्छू, बच्ची समझती रही कीड़ा है; डॉक्टर के पास पहुंचे तो पूंछ पकड़कर बाहर निकाला

पाठकों के सवाल चिकित्सक के जवाब

गाड़ी चलाने पर आंख के ऊपर की हड्डी पर खिंचाव महसूस होता है, चक्कर भी आते हैं, कई बार गाड़ी चलाते वक्त गिर चुका हूं, क्या यह ब्रेन से जुड़ी समस्या है? - मोहनलाल चौहान

आंख के ऊपर की हड्डी में खिंचाव और चक्कर आना सिर्फ न्यूरो से जुड़ी परेशानी के चलते ही नहीं होता है। यह कान के दर्द की वजह से भी हो सकता है। गाड़ी चलाते वक्त अगर गिर जाते हैं तो तुरंत किसी योग्य चिकित्सक को दिखाएं और उचित मार्गदर्शन लें।

मुझे पिछले दो महीनों से चक्कर आने की समस्या शुरू हुई है। चलने में बैलेंस भी बिगड़ने लगा है। सिरदर्द होता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। - सूर्यकांत नागर

चक्कर आने की समस्या कई वजहों से हो सकती है। इसके प्रमुख कारण न्यूरो या फिर कान से जुड़ी समस्याओं की वजह से होते हैं। आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा रहता है तो सबसे पहले इसे कंट्रोल करें और उसे बाद भी चक्कर आने की समस्या रहे तो किसी इएनटी स्पेशलिस्ट को दिखाएं।

मेरी उम्र 76 वर्ष की है। अप्रैल के महीने से मुझे लेटने के बाद उठने पर चक्कर आने जैसा महसूस हो रहा है, इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? - आर.के. कमलपुरिया

आपकी समस्या कान से जुड़ी ज्यादा महसूस होती है। जब कान के क्रिस्टल हिल जाते हैं तो चक्कर आने की समस्या होने लगती है। थेरेपी लेकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। आपको अगर ब्लड प्रेशर से जुडी समस्या है तो उसके लिए किसी जनरल फिजिशियन से संपर्क कर सकते हैं।

कान में अगर कोई परेशानी नहीं है, उसके बाद भी क्या साल दो साल में कान की सफाई कराना चाहिए? - भागीरथ शर्मा

किसी व्यक्ति के कान में मैल जल्दी बनता है किसी के में देर से। ऐसे में हर साल कान की सफाई करानी जरूरी नहीं है, लेकिन आप साल में एक बार इएनटी स्पेशलिस्ट से कान की जांच जरूर करा सकते हैं, जिससे भविष्य में होने वाली समस्याओं को शुरुआती स्तर पर ही पकड़ा जा सके।

मेरे पति को सिरदर्द और चक्कर की समस्या बनी रहती है। एक बार गाड़ी चलाते समय वे गिर गए थे, सीटी स्कैन तो नार्मल आया है उन्हें क्या कोई अन्य जांच कराने की जरूरत है, क्या इस समस्या के लिए लाइफटाइम दवाएं खानी पड़ेगी? - यास्मिन सरा

दवाएं लंबे वक्त तक खाने को लेकर आपका सवाल है। इसके लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क करें, जिन्होंने आपके पति का चेकअप किया था। डाॅक्टर की सलाह पर ही नई जांचें कराएं और दवाएं भी उसी हिसाब से लें।

मेरी उम्र 54 साल की है। मुझे हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। दो सालों से नाक और सिर के आसपास दर्द महसूस होता है और कभी-कभी चक्कर भी आते हैं। - अंशुमन जोशी

आपको दर्द और चक्कर आने के दो कारण हो सकते हैं। पहला साइनस भरने की वजह से ऐसा हो सकता है। दूसरा कान या दिमाग संबंधी समस्या भी हो सकती है। आप किसी इएनटी विशेषज्ञ से अपना चेकअप कराएं तो सही स्थिति का पता लग सकता है।

मेरा वजन ज्यादा है और घुटनों के जोड़ों की समस्या भी है। चलने पर मेरा बैलेंस बिगड़ जाता है, ऐसा क्यों हो रहा है? - कमला धारकर

आपका संतुलन बिगड़ने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें जोड़ों की समस्या, छोटी-छोटी नसो में दिक्कत होना जैसे कारण हो सकते हैं। इसके अलावा संतुलन बिगड़ने की वजह कान या दिमाग से जुड़ी भी हो सकती है। असली कारण किसी योग्य चिकित्सक को दिखाने के बाद ही समझ आएगा।

naidunia_image

सिरदर्द और चक्कर के लक्षण हैं। कई बार संतुलन भी नहीं बन पाता है। - रंजीत सिंह परमार, ओमप्रकाश मोदी और राकेश पिपलानी

सिरदर्द और चक्कर की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसमें आंखों का नंबर बढ़ना, माइग्रेन, साइनस भरना, दिमाग से जुड़ी समस्याएं कारण हो सकती हैं। आप किसी चिकित्सक से अपना चेकअप कराएं। उसके बाद ही ठीक कारण पता लगेगा।

वर्टिगो की समस्या है जिस वजह से चक्कर आते हैं। कई बार दीवार का सहारा लेना पड़ता है। - हंसमुख भाई और मोहन अग्रवाल

माइग्रेन, कान की समस्या, दिमाग से जुड़ी समस्या, बीपी के उतार-चढ़ाव की वजह से चक्कर आ सकते हैं। समस्या के लिए पहले कुछ जांचें कराना जरूरी है उसी के बाद सही कारण का पता लगाया जा सकता है।