• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

कान में घुसा था बिच्छू, बच्ची समझती रही कीड़ा है; डॉक्टर के पास पहुंचे तो पूंछ पकड़कर बाहर निकाला

धार जिले के बाग में 15 साल की बालिका को लगा कान में कीड़ा घुसा है। पानी डाला, आराम नहीं मिला। डॉक्टर ने पूंछ पकड़कर बाहर निकाला तो सभी हैरान रह गए।

By PremVijay PatilEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 10:28:45 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 10:55:44 AM (IST)
कान में घुसा था बिच्छू, बच्ची समझती रही कीड़ा है; डॉक्टर के पास पहुंचे तो पूंछ पकड़कर बाहर निकाला
बच्ची के कान में से निकला बिच्छू।

HighLights

  1. आमतौर पर कान में कीड़ा जाने की खबरें आती हैं
  2. बिच्छू का घुसना बेहद दुर्लभ माना जा रहा है
  3. चारा हटाते समय बिच्छू कान तक कैसे पहुंच गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। कान में कुछ घुसने का अहसास हुआ तो 15 वर्षीय आदिवासी बालिका और उसके परिजनों को लगा कि कोई छोटा कीड़ा कान में चला गया है। उसे निकालने के लिए पानी भी डाला गया, लेकिन करीब एक घंटे तक राहत नहीं मिली। जब चिकित्सक ने कान के भीतर बारीकी से जांच की और दिखाई दे रही पूंछ को सावधानी से बाहर निकाला तो सामने आया कि कान में कोई मामूली कीड़ा नहीं, बल्कि छोटा बिच्छू घुसा हुआ था।

कान से बिच्छू निकलते ही बालिका और उसके परिजन भी हैरान रह गए। मामला धार जिले के बाग क्षेत्र के ग्राम वेकलिया का है। जानकारी के अनुसार बनसिंह चौहान की 15-16 वर्षीय बेटी अंतिम घर में चारे का भारा और अन्य सामान इधर-उधर कर रही थी।


इसी दौरान उसे अचानक कान में कुछ घुसने जैसा महसूस हुआ। कान में हलचल और असहजता होने पर उसे लगा कि कोई छोटा कीड़ा भीतर चला गया है। परिजनों ने भी इसी आशंका में उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और कान में पानी डाला, लेकिन परेशानी कम नहीं हुई।

हल्की पूंछ बाहर दिखी

करीब एक घंटे तक प्रयास के बाद भी जब राहत नहीं मिली तो परिजन उसे बाग में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके शिंदे के पास लेकर पहुंचे। कान की जांच के दौरान भीतर कुछ जीव जैसा दिखाई दिया। आवश्यक सावधानी बरतते हुए उपचार किया गया। इसी दौरान कान से किसी जीव की हल्की पूंछ बाहर दिखाई दी। उसे सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया तो सभी के होश उड़ गए—वह छोटा बिच्छू था।

कीड़ा समझते रहे, कान में था जहरीला बिच्छू

इस पूरी घटना ने इसलिए भी चौंकाया कि सामान्य तौर पर कान में कीड़ा चले जाने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन कान के भीतर बिच्छू पहुंच जाना बेहद असामान्य घटना मानी जा रही है। बालिका को जिस जीव के कान में होने का अहसास हो रहा था, उसे वह और उसके परिजन छोटा कीड़ा समझ रहे थे। उन्हें यह अंदाजा भी नहीं था कि कान के भीतर बिच्छू मौजूद है।

समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलने से बिच्छू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बालिका को उपचार दिया गया। घटना के बाद परिजन भी इस बात को लेकर हैरान रहे कि घर में सामान और चारा इधर-उधर करते समय आखिर बिच्छू कान तक कैसे पहुंच गया। डॉ. आरके शिंदे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद बाग में सेवाएं दे रहे हैं। इस मामले में भी उन्होंने सावधानीपूर्वक जांच कर बिच्छू को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- नशे के लिए सिगरेट में भरकर पी रहे हैं बिच्छू, जानिए कहां