सावधान! फ्रिज में रखा गूंथा आटा कहीं आपको बीमार तो नहीं कर रहा? कितने घंटों के बाद यह बन जाता है 'धीमा जहर'
समय की कमी के चलते हम अक्सर एक साथ ढेर सारा आटा गूंधकर फ्रिज में रख देते हैं। हालांकि, यह आदत आपकी सुबह की भागदौड़ को तो आसान बना सकती है, लेकिन आपकी सेहत के लिए 'साइलेंट किलर' भी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि फ्रिज में रखा आटा कब जहर बन जाता है और इसे स्टोर करने का सही तरीका क्या है।
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 06:38:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 06:38:09 PM (IST)
फ्रिज में रखा गूंथा आटा कहीं आपको बीमार तो नहीं कर रहा?HighLights
- कितना सुरक्षित रहता है गूंथा हुआ आटा
- खराब आटे की पहचान कैसे करें
- बासी आटे से होते हैं गंभीर नुकसान
लाइफस्टाइल डेस्क। समय की कमी के चलते हम अक्सर एक साथ ढेर सारा आटा गूंधकर फ्रिज में रख देते हैं। हालांकि, यह आदत आपकी सुबह की भागदौड़ को तो आसान बना सकती है, लेकिन आपकी सेहत के लिए 'साइलेंट किलर' भी साबित हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बासी आटे की रोटियां स्वाद में भले ही सामान्य लगें, लेकिन शरीर के अंदर जाकर ये पाचन तंत्र को बिगाड़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि फ्रिज में रखा आटा कब जहर बन जाता है और इसे स्टोर करने का सही तरीका क्या है।
सेहत के लिए कितना खतरनाक?
जब हम आटे को गूंधकर लंबे समय तक छोड़ देते हैं, तो उसमें रासायनिक बदलाव (Chemical changes) शुरू हो जाते हैं।
- फर्मेंटेशन और एसिडिटी: रूम टेम्परेचर पर आटा 8-10 घंटे में फर्मेंट होने लगता है। फ्रिज में यह प्रक्रिया धीमी तो होती है, लेकिन रुकती नहीं। इससे आटे का pH लेवल बदल जाता है, जो पेट में गैस, एसिडिटी और भारीपन का कारण बनता है।
पोषक तत्वों की कमी: आटे को गूंधते ही उसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स ऑक्सीकरण के कारण धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं।
ग्लूटन का प्रभाव: स्टोर किए गए आटे में ग्लूटन की संरचना बदल जाती है, जिससे रोटियां सख्त और पचाने में मुश्किल हो जाती हैं। खराब आटे की पहचान कैसे करें?
अगर आप फ्रिज में रखा आटा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन तीन संकेतों पर गौर जरूर करें:
- बदबू: यदि आटे से हल्की खट्टी या अजीब गंध आ रही है।
- रंग में बदलाव: आटे की ऊपरी परत का काला या गहरा ग्रे होना।
- चिपचिपापन: आटा खींचने पर जरूरत से ज्यादा लचीला या चिपचिपा महसूस हो।
यह भी पढ़ें- डार्क शॉवरिंग ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल, नींद न आने की समस्या में क्या सचमुच करता है काम? बिना किसी खर्च के सुकून
सुरक्षित स्टोरेज के स्मार्ट टिप्स
यदि आटा स्टोर करना मजबूरी हो, तो इन तरीकों से इसके नुकसान कम किए जा सकते हैं:
- तेल का सुरक्षा कवच: आटा गूंधते समय उसमें एक चम्मच तेल या घी मिला दें। यह नमी को लॉक करता है और फर्मेंटेशन को धीमा करता है।
- एयरटाइट कंटेनर: आटे को हमेशा कांच या स्टील के एयरटाइट डिब्बे में रखें ताकि वह फ्रिज की अन्य गैसों के संपर्क में न आए।
- क्लिंग फिल्म का उपयोग: आटे को सीधे डिब्बे में रखने के बजाय एल्युमिनियम फॉयल या प्लास्टिक रैप में लपेटकर रखें।
- फ्रीजर है बेहतर विकल्प: अगर आपको आटे को 24 घंटे से ज्यादा समय के लिए रखना है, तो उसे फ्रिज के बजाय फ्रीजर में रखें। इस्तेमाल से 1 घंटा पहले बाहर निकाल लें।
संवेदनशील पाचन तंत्र वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को हमेशा ताजा गूंधे आटे की रोटियां ही देनी चाहिए। बासी आटा खाने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी, दस्त और त्वचा पर एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।