• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • लाइफस्टाइल

शरीर की स्केलेटल मसल्स में खून में मौजूद 70 से 80% शुगर सोखने की क्षमता, मांसपेशी मजबूत करें

जब आप चलते हैं, व्यायाम करते हैं तो मांसपेशियों का संकुचन इंसुलिन के बिना ही जीएलयूटी4 को सक्रिय कर देता है। इसे इंसुलिन-इंडिपेंडेंट पाथवे कहते हैं। य...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 12:51:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 01:12:05 PM (IST)
शरीर की स्केलेटल मसल्स में खून में मौजूद 70 से 80% शुगर सोखने की क्षमता, मांसपेशी मजबूत करें
ब्‍लड शुगर।

HighLights

  1. वजन में 5 से 10% कमी से लिवर की चर्बी घटती है। इंसुलिन फिर सक्रिय हो जाता है।
  2. नियम बनाएं, खाने के 20 से 30 मिनट बाद 15 मिनट वाक, स्ट्रेचिंग या सीढ़ियां चढ़ें।
  3. डायबिटीज में इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण कोशिकाएं इंसुलिन का संकेत नहीं सुनतीं।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क। टाइप-2 डायबिटीज में खाने के बाद बढ़ने वाले शुगर को कंट्रोल करने का सबसे असरदार तरीका आपकी मांसपेशियों में ही छिपा है। शरीर की स्केलेटल मसल्स खून में मौजूद 70 से 80% शुगर को खुद सोखने की क्षमता रखती हैं।

दरअसल, डायबिटीज में इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण कोशिकाएं इंसुलिन का संकेत नहीं सुनतीं। लेकिन जब आप चलते हैं, व्यायाम करते हैं तो मांसपेशियों का संकुचन इंसुलिन के बिना ही जीएलयूटी4 को सक्रिय कर देता है। इसे इंसुलिन-इंडिपेंडेंट पाथवे कहते हैं।


यानी मांसपेशियां स्पंज की तरह शुगर सोखकर ऊर्जा में बदल देती हैं। इसके लिए योग में वीरभद्रासन, सूर्य नमस्कार, जिम में स्क्वैट्स, तैराकी या बैडमिंटन-फुटबाल जैसे खेल मददगार हैं।

Dr. तनुश्री खंडईत, जनरल फिजिशियन के अनुसार इनका असर 24 से 48 घंटे तक इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाए रखता है। वजन में 5 से 10% कमी से लिवर की चर्बी घटती है और इंसुलिन फिर सक्रिय हो जाता है। नियम बनाएं, खाने के 20 से 30 मिनट बाद 15 मिनट वॉक, स्ट्रेचिंग या सीढ़ियां चढ़ें।

डायबिटीज वाले ध्यान दें! गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये 6 फल, वरना तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

फिट रहने की असली परिभाषा

फिटनेस का मतलब सिर्फ वजन नियंत्रित होना नहीं है। असली फिटनेस तब मानी जाएगी, जब-

उम्र के अनुसार रोजमर्रा के काम आसानी से कर सकें।

40-60 वर्ष की उम्र में कई दवाओं पर निर्भर न हों।

दिन में खुलकर हंसें और रात में सुकून की नींद लें।

तनाव, शिकायत और नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें।

खुद ऐसे करें हृदय की शुरुआती जांच

35 मिनट में करीब तीन किमी पैदल चलें।

चलते समय सीने में दर्द, भारीपन या सांस फूलने के कारण रुकना न पड़े।

चलने के बाद अत्यधिक थकान महसूस न हो।

यदि ऐसा हो रहा है तो हृदय की कार्यक्षमता सामान्य हो सकती है। हालांकि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है।