_m.webp)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज के मरीज अगर व्रत रख रहे हैं, तो उन्हें खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लंबे समय तक खाली पेट रहने से ब्लड शुगर कम (हाइपोग्लाइसीमिया) या अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में व्रत के दौरान ऐसी चीजें चुनना जरूरी है, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम हो और जिनमें फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में हो।
चाहे आप इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हों या नवरात्र, एकादशी जैसे पारंपरिक व्रत रख रहे हों, ये फूड्स ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं।
व्रत में खाएं ये अनाज और फलाहारी ऑप्शन…
कुट्टू का आटा- कुट्टू का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इससे बनी रोटी या खिचड़ी में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता।
राजगिरा- राजगिरा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। व्रत में बिना चीनी की राजगिरा खीर या राजगिरा की रोटी खाई जा सकती है।
सामक के चावल- सामक के चावल सामान्य चावल की तुलना में बेहतर ऑप्शन माने जाते हैं। इनमें फाइबर अधिक होता है और इनका ग्लाइसेमिक लोड भी कम होता है।
साबूदाना सीमित मात्रा में खाएं
साबूदाना लगभग पूरी तरह स्टार्च से बना होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी अधिक होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही खाना चाहिए।
प्रोटीन जरूर शामिल करें
पनीर- पनीर में कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन अधिक होता है। ग्रिल्ड या हल्का भुना हुआ पनीर लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।
ग्रीक योगर्ट या हंग कर्ड- बिना चीनी वाला ग्रीक योगर्ट या हंग कर्ड प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है। इसमें सेंधा नमक और भुना जीरा मिलाकर खाया जा सकता है।
मखाना- मखाना लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला हेल्दी स्नैक है। इसे घी की थोड़ी मात्रा में हल्का भूनकर खाया जा सकता है। इसमें मैग्नीशियम और फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है।
हेल्दी फैट्स भी हैं जरूरी
बादाम और अखरोट- बादाम और अखरोट में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर होता है। एक मुट्ठी मात्रा में इनका सेवन भूख को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
चिया, अलसी और कद्दू के बीज- इन बीजों को दही या छाछ में मिलाकर खाया जा सकता है। भीगे हुए चिया सीड्स भी व्रत के दौरान अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।
व्रत में कौन-सी सब्जियां खा सकते हैं?
अगर आपके व्रत में सब्जियां खाने की अनुमति है, तो कम स्टार्च वाली सब्जियां चुनें।
इनसे बनी सब्जी, सूप या रायता ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।
शरीर को हाइड्रेट रखना भी जरूरी
व्रत के दौरान पानी की कमी से ब्लड शुगर प्रभावित हो सकता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लेते रहें।
आप इन लिक्विड्स का सेवन कर सकते हैं-
डायबिटीज के मरीज व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान