
लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही त्वचा में रूखापन बढ़ने लगता है। ठंडी हवाएं, कम नमी और गर्म पानी से चेहरा धोने की आदत त्वचा की प्राकृतिक नमी को प्रभावित करती है। इसका असर मेकअप पर भी दिखाई देता है। कई बार फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पैची नजर आने लगता है, त्वचा पर पपड़ी दिखाई देती है और मेकअप की फिनिश भी अच्छी नहीं आती।
ऐसे में सर्दियों के दौरान केवल अच्छे मेकअप प्रोडक्ट्स का चुनाव करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि त्वचा की सही देखभाल करना भी जरूरी है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंड के मौसम में मेकअप करने से पहले त्वचा को अच्छी तरह माइस्चराइज करना चाहिए, ताकि चेहरा मुलायम और चमकदार नजर आए।

मेकअप से पहले त्वचा को करें तैयारब्यूटीशियन वंदना ठाकुर कहती है कि सर्दियों में मेकअप की शुरुआत त्वचा की सफाई और नमी बनाए रखने से करनी चाहिए। चेहरा साफ करने के लिए माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। बहुत गर्म पानी से चेहरा धोने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा का रूखापन बढ़ सकता है।
चेहरा साफ करने के बाद माइस्चराइजर लगाएं और उसे त्वचा में अच्छी तरह समाने के लिए कुछ मिनट दें। इसके बाद ही प्राइमर और फाउंडेशन लगाएं। रूखी त्वचा के लिए क्रीम बेस्ड माइस्चराइजर और हाइड्रेटिंग प्राइमर उपयोगी हो सकते हैं। फाउंडेशन चुनते समय मैट फिनिश के बजाय हाइड्रेटिंग या ड्यूई फिनिश वाले उत्पादों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

बहुत ज्यादा पाउडर लगाने से बचें, क्योंकि इससे चेहरे की रूखी परतें अधिक उभरकर दिखाई दे सकती हैं।हल्का मेकअप देगा नेचुरल लुकसर्दियों में हैवी मेकअप की जगह हल्का और नेचुरल मेकअप अधिक पसंद किया जाता है। त्वचा पर जरूरत के अनुसार फाउंडेशन या टिंटेड माइस्चराइजर लगाएं। आंखों के नीचे कंसीलर का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें, ताकि वहां की महीन रेखाएं अधिक स्पष्ट न दिखें।
Skin Care In Winter: इस तरह रखें सर्दी में अपनी त्वचा का ध्यान
गालों पर क्रीम ब्लश लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक गुलाबीपन नजर आता है। होंठों को फटने से बचाने के लिए लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाना भी जरूरी है। इस मौसम में न्यूड, पीच, रोज पिंक, ब्राउन और बेरी शेड्स मेकअप को आकर्षक बना सकते हैं। दिन के समय हल्का मेकअप और शाम की पार्टी के लिए ग्लोइंग बेस के साथ आंखों को उभारने वाला मेकअप अच्छा विकल्प हो सकता है।
