• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Vrat Food List: व्रत में ऐसा क्या खाएं की सेहत बनी रहे और भरपूर एनर्जी मिले, जानिए डाइटिशियन की सलाह

व्रत के दौरान शरीर की एनर्जी को बनाए रखने के लिए हमे हेल्दी खाना खाना चाहिए। जिससे की शरीर में एनर्जी बनी रहती है। सावन सोमवार का व्रत रखने वाले लोगों...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 13 Jul 2025 12:44:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Jul 2025 12:44:53 PM (IST)
Sawan Vrat Food List: व्रत में ऐसा क्या खाएं की सेहत बनी रहे और भरपूर एनर्जी मिले, जानिए डाइटिशियन की सलाह
व्रत के दौरान खाएं ये चीजें

HighLights

  1. व्रत के दौराम खाना चाहिए मौसमी फल
  2. राजगिरा में हैं प्रोटीन और कई पोषक तत्व
  3. साबुदाने की खिचड़ी पेट के लिए होगी अच्छी

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। सावन के माह में हर सोमवार को शिवभक्त व्रत रखते हैं, जिससे शरीर और आत्मा दोनों की शुद्धि होती है। व्रत के दौरान फलाहार या सात्विक भोजन किया जाता है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना भी बहुत आवश्यक होता है, जिससे शरीर एनर्जेटिक रहे।

सावन के उपवास के दौरान ऐसा सात्विक भोजन किया जाना चाहिए, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती रहे और उपवास कठिन न लगे । न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन डॉ. सीमा राना ने बताया कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए, जो शरीर एनर्जी से भरपूर रखेगा और सेहत को भी फायदा पहुंचाएगा।


व्रत में यह खाएं

व्रत के दौरान मौसमी फल जैसे - केला, सेब, संतरा, पपीता, तरबूज, आम आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दूध से बनी चीजों जैसे कि मखाने की खीर, साबूदाने की खीर, कुट्टू के आटे की पूरी, पराठा, पकौड़ी और सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें, उबले हुए आलू, आलू की टिक्की, आलू का हलवा, शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। वहीं, व्रत में सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं।

राजगिरा फूड

राजगिरा, जिसे रामदाना या चौलाई भी कहा जाता है। एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है जो भारत में उपवास के दौरान बहुत लोकप्रिय है। इसे कई तरह से खाया जाता है, जैसे कि लड्डू, चिक्की, रोटी और नमकीन। राजगिरा प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, और अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है।

साबूदाना खिचड़ी

व्रत में साबूदाना की खिचड़ी बनाकर भी खा सकते हैं। साबूदाना की खिचड़ी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह की सब्जियां भी मिला सकते हैं, इससे यह और भी पौष्टिक हो जाती है। अगर आप इसे खाते है तो यह आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है।

कट्टू व सिंघाड़े के पकौड़े

कुट्टू आटा पचने में थोड़ा भारी होता है जबकि सिंघाड़ा आटा हल्का और जल्दी पचने वाला होता है। इससे व्रत में यह ज्यादा आरामदायक होता है। कुट्टू आटा कैलोरी में थोड़ा अधिक होता है जिससे यह अधिक ऊर्जा प्रदान करता है जबकि सिंघाड़ा आटा कम कैलोरी वाला होता है और वजन घटाने में मदद कर सकता है।

फ्रूट रायता

फ्रूट रायता एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन है, जो दही और फलों के मिश्रण से बनता है। यह पाचन में सुधार, शरीर को ठंडा और कई विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। व्रत के दौरान फ्रूट रायता फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Monsoon Health: बारिश से मौसमी बीमारियों ने उड़ाई नींद, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

कच्चे केले की टिक्की

व्रत के दौरान कच्चे केले की टिक्की बहुत फायदेमंद होती है। यह पाचन, हार्ट और वजन कंट्रोल में भी मदद करती है। कच्चे केले में हाई मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा कच्चे केले में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में असरदार होता है।

डाइटिशियन सीमा राना बताती हैं कि व्रत रखने से शरीर को डिटाक्स करने में मदद मिलती है, लेकिन अगर व्रत के दौरान सही खानपान न हो तो शरीर में कमजोरी, चक्कर और थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि व्रत के दौरान ऐसे सात्विक और पौष्टिक फूड्स का सेवन किया जाए जो ना सिर्फ भूख को कंट्रोल करें बल्कि शरीर को भी भरपूर एनर्जी दे।