• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Health: बारिश से मौसमी बीमारियों ने उड़ाई नींद, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

मानसून, अपने साथ सिर्फ बारिश की ठंडी फुहारें और गर्मी से राहत ही नहीं लाता, बल्कि इसके साथ कई स्वास्थ्य चुनौतियां भी आती हैं। नमी और गंदा पानी मच्छरों...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 12 Jul 2025 09:28:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Jul 2025 09:28:30 PM (IST)
Monsoon Health: बारिश से मौसमी बीमारियों ने उड़ाई नींद, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टरों ने दी ये सलाह
अस्पताल में लग रही मरीजों की कतार। (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बरसात के बाद शहर में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मच्छरों की तादाद बढ़ने और जल भराव की वजह से बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। नगर निगम द्वारा फागिंग और सफाई अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कई इलाकों में हालात अब भी खराब हैं।

पीड़ित मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

जेपी अस्पताल, हमीदिया और खान शाकिर अली गैस राहत अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। संदिग्ध बुखार के 500 से ज्यादा मामले जेपी अस्पताल में इस हफ्ते डेंगू और वायरल बुखार के 300 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचे हैं। हमीदिया अस्पताल में 200 से ज्यादा मरीजों की रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है।


गैस राहत अस्पताल में भी प्रतिदिन 80 से 100 मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मलेरिया कार्यालय के मुताबिक, एक सप्ताह में शहर में संदिग्ध बुखार के 500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कई मरीजों में डेंगू के एक मामला सामने आया है जबकि मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है।

लक्षण दिखाई देने पर कराएं जांच

जेपी अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बरसात के मौसम में वायरल और मच्छर जनित रोगों का फैलाव सामान्य है। लोग बुखार, सिरदर्द और कमजोरी को हल्के में न लें और समय पर जांच करवाएं। जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डा. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए विशेष किट्स मंगाई गई हैं और एक अलग वार्ड भी तैयार किया गया है। रोजाना 100 से अधिक मरीज बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Monsoon Teeth Care: बरसात में मुस्कान न हो मंद, इसलिए बनें अक्लमंद, इस मौसम दांतों की करें खास देखभाल

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों में जांच व इलाज की पूरी सुविधा है। नागरिकों से अपील है कि घरों में पानी जमा न होने दें और मच्छरदानी का उपयोग करें। लोग पूरी बांह के कपड़े पहनें, घर के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर और गमलों की नियमित सफाई करें और बुखार आने पर खुद से दवा लेने की बजाय डाक्टर से सलाह लें।