
लाइफस्टाइल डेस्क। गरबा की तैयारियां शहर में जोरशोर से चल रही हैं। एक ओर गरबा प्रैक्टिस का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर मेकअप आर्टिस्ट के पास भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस बार गरबा लुक में हैवी मेकअप के बजाय फ्रेश, ग्लोइंग और स्किन जैसा बेस पसंद किया जा रहा है।
आंखों को क्रिएटिव बनाने के लिए रंगीन आईलाइनर, स्मोकी आई, मेटैलिक शेड और हल्के ग्लिटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ फेस ज्वेलरी, स्टोन बिंदी और हेयर ज्वेलरी से पारंपरिक लुक में आधुनिक टच दिया जा रहा है।
मेकअप आर्टिस्टों के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा ध्यान ऐसे मेकअप पर है, जो गरबा के दौरान डांस, गर्मी और पसीने के बावजूद लंबे समय तक टिका रहे। इसके लिए स्किन प्रेप और लाइटवेट बेस के साथ मेकअप को ठीक तरह से सेट करने पर जोर है। गरबा मेकअप का बजट करीब 2 से 5 हजार रुपये तक है।
इसमें मेकअप के साथ हेयरस्टाइल, ड्रेपिंग और क्रिएटिव आई लुक शामिल किए जा रहे हैं। फ्रेश लुक के साथ आंखों पर क्रिएटिविटीमिनिमल मेकअप में भी चेहरा ग्लोइंग और फ्रेश दिखे, इसकी मांग बढ़ी है।

लाइटवेट और स्किन जैसा फाउंडेशन इस्तेमाल किया जा रहा है। आंखों में शिमरी आईशैडो, स्मोकी आई और वार्म ब्राउन शेड पसंद किए जा रहे हैं। अलग-अलग रंगों के आईलाइनर और पैटर्न से आंखों को उभारने का चलन भी है। फेस ज्वेलरी में आंखों के आसपास छोटे स्टोन और हल्के ग्लिटर की मांग बढ़ी है।
गरबा और डांडिया में क्या अंतर है? फर्क जानकर आप भी चौंक जाएंगे; जानें दोनों का इतिहास
लगातार डांस के कारण मेकअप टिकाए रखना चुनौती होता है, इसलिए स्किन प्रेप, हल्का बेस और अच्छा मेकअप फिक्सर जरूरी है। हेयरस्टाइल में साफ्ट कर्ल्स, स्लीक बन और ब्रेडेड स्टाइल के साथ इस बार हेयर ज्वेलरी पसंद की जा रही है।
- प्राची जायसवाल, मेकअप आर्टिस्ट
फीचर्स के अनुसार तैयार हो रहा लुकहैवी मेकअप की जगह अब साफ्ट ग्लैम और नेचुरल लुकिंग मेकअप पसंद किया जा रहा है। चेहरे के फीचर्स और आउटफिट के अनुसार मेकअप कराने की मांग है। बेस हल्का रखते हुए आंखों, ब्लश और होंठों को उभारा जा रहा है। आंखों में वार्म ब्राउन, ब्रान्ज और गोल्डन के साथ फेस्टिव शेड इस्तेमाल हो रहे हैं। रंगीन स्टोन को पूरे चेहरे पर लगाने के बजाय मेकअप के साथ संतुलित तरीके से लगाया जा रहा है। मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए स्किन प्रेप, लान्ग लास्टिंग और पसीना रोकने वाले उत्पादों पर ध्यान दिया जा रहा है। ब्रेड, पारंपरिक हेयर एक्सेसरीज और रंगीन हेयर डिटेलिंग के साथ क्रिएटिव और स्टोन वर्क वाली बिंदी भी पसंद की जा रही है।
- शिवाली मेहता, मेकअप आर्टिस्ट
एक फीचर को बनाया जा रहा है लुक का फोकसबहुत ज्यादा लेयर वाले मेकअप की जगह अब ऐसा लुक पसंद किया जा रहा है, जिसमें त्वचा प्राकृतिक और पालिश्ड दिखे और आंखों या होंठों में से किसी एक को खास तौर पर उभारा जाए। गोल्ड और ब्रान्ज के साथ एमरल्ड ग्रीन, रायल ब्लू, प्लम, बेरी और सिल्वर जैसे ज्वेल टोन भी आंखों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। गरबा के लिए मेकअप की लंबी उम्र बनाए रखने में स्किन प्रेप के बाद प्राइमर, लाइटवेट बेस, क्रीम और पाउडर उत्पादों की सही लेयरिंग तथा वाटरप्रूफ आई मेकअप की भूमिका रहती है। अंत में सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है। हेयरस्टाइल में साफ्ट वेव्स, बन, ब्रेड और गजरे को आधुनिक अंदाज में अपनाया जा रहा है। माइक्रो बिंदी को आउटफिट के रंग से मिलाकर लगाने का चलन भी बढ़ा है।
-शितिजा दोदिया, मेकअप आर्टिस्ट
