• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • लाइफस्टाइल

Garba Outfit: फीमेल्‍स के लिए चनिया चोली, हल्‍के लहंगे और मेल्‍स के लिए रंगीन कुर्तों की बहार

फैशन के इस बदलते अंदाज में इस बार परंपरा और आराम का फ्यूजन साफ दिखाई दे रहा है। मिरर वर्क, रंग-बिरंगे प्रिंट और ट्रेडिशनल ज्वेलरी जहां गरबा की पहचान क...और पढ़ें

By Deepti MuleyEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 01:28:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 01:35:08 PM (IST)
Garba Outfit: फीमेल्‍स के लिए चनिया चोली, हल्‍के लहंगे और मेल्‍स के लिए रंगीन कुर्तों की बहार
नवरात्र की आहट से सजा बाजार।

HighLights

  1. हल्के लहंगे, पेस्टल शेड्स, इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन युवाओं की पसंद।
  2. इस बार पुरुषों के लिए केडिया और रंगीन कुर्तों की छाई बहार।
  3. बाजार में चनिया-चोली से ज्वेलरी तक छाया गरबा का रंग।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क। नवरात्र की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं। बाजारों में गरबा और डांडिया की तैयारियों का असर दिखाई देने लगा है। दुकानों पर चनिया-चोली, लहंगे, केडिया, ज्वेलरी और एक्सेसरीज की नई रेंज पहुंच चुकी है। इस बार फैशन में पारंपरिक रंगों के साथ पेस्टल शेड्स, मल्टीकलर काम्बिनेशन और इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं।

फैशन के इस बदलते अंदाज में इस बार परंपरा और आराम का फ्यूजन साफ दिखाई दे रहा है। मिरर वर्क, रंग-बिरंगे प्रिंट और ट्रेडिशनल ज्वेलरी जहां गरबा की पहचान को बनाए रख रहे हैं, वहीं हल्के फैब्रिक, पेस्टल शेड्स और इंडो-वेस्टर्न डिजाइन युवाओं के लुक को नया अंदाज दे रहे हैं।


गरबा के दौरान आराम को ध्यान में रखते हुए युवतियां भारी लहंगों के बजाय हल्के और फ्लेयर्ड लहंगे पसंद कर रही हैं। वहीं मिरर वर्क, आक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, झुमके, चूड़ियां, कमरबंद और माथापट्टी की मांग भी बढ़ रही है। पुरुषों के लिए केडिया, कान्ट्रास्ट जैकेट और रंगीन कुर्तों की कई वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं।

गरबा नाइट के लिए खास लुक तैयार करने की चाह में युवा चनिया-चोली से लेकर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट और ट्रेडिशनल एक्सेसरीज तक पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी इस बार नवरात्र के लिए खास कलेक्शन तैयार किए हैं।

गरबा लुक लाइट, आंखों का मेकअप हाईलाइट, रंगीन आईलाइनर, स्टोन और हेयर ज्वेलरी की बढ़ी मांग

हल्के लहंगे पहली पसंद

इस बार गरबा फैशन में सबसे बड़ा बदलाव यह देखने को मिल रहा है कि युवतियां भारी-भरकम लहंगों की जगह हल्के और आरामदायक आउटफिट को प्राथमिकता दे रही हैं। गरबा में लगातार डांस और घूमने के कारण ऐसे लहंगे पसंद किए जा रहे हैं, जिनमें वजन कम हो और फ्लेयर अच्छा मिले।

हल्के फैब्रिक के लहंगे, क्राप टाप के साथ चोली और दुपट्टे के फ्यूजन काम्बिनेशन बाजार में आकर्षण का केंद्र हैं। मिरर वर्क और पारंपरिक प्रिंट वाले चनिया-चोली भी पसंद किए जा रहे हैं।

इनमें छोटे शीशों के साथ धागे का काम, टैसल और गोटा-पट्टी का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेडिशनल लुक को माडर्न टच देने के लिए कई युवतियां दुपट्टे की जगह जैकेट या केप के साथ लहंगा पहनने का विकल्प भी चुन रही हैं।

पेस्टल के साथ मल्टीकलर का मेल

बाजार में पेस्टल शेड्स फैशन में अपनी जगह बना रहे हैं। पिंक, पीच, लैवेंडर, मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू और आफ व्हाइट जैसे साफ्ट शेड्स के साथ मिरर या थ्रेड वर्क किया गया है। वहीं गरबा के पारंपरिक रंगों को पसंद करने वालों के लिए मल्टीकलर चनिया-चोली भी उपलब्ध हैं।

लाल, पीला, हरा, नारंगी और रानी जैसे चटख रंगों को एक ही आउटफिट में मिलाकर तैयार किए गए कॉम्बिनेशन भी युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं।

खास बात यह है कि पारंपरिक प्रिंट के साथ मिनिमल वर्क को भी पसंद किया जा रहा है। यानी इस बार गरबा लुक में बहुत ज्यादा सजावट के बजाय बैलेंस्ड और स्टाइलिश डिजाइन पर जोर है।

आक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से पूरा होगा लुक

गरबा आउटफिट के साथ ज्वेलरी का कलेक्शन भी बाजार में तैयार है। आक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इस बार खास आकर्षण बनी हुई है। बड़े नेकलेस, आक्सीडाइज्ड झुमके, चूड़ियां, बाजूबंद, कमरबंद और माथापट्टी जैसे पारंपरिक आभूषण गरबा लुक को पूरा कर रहे हैं।

कुछ युवतियां एक साथ कई छोटी-छोटी ज्वेलरी पहनने के बजाय स्टेटमेंट पीस को प्राथमिकता दे रही हैं। बड़े झुमकों के साथ हल्का नेकलेस या हैवी नेकपीस के साथ छोटे ईयररिंग्स जैसे कॉम्बिनेशन भी पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा रंगीन चूड़ियां, बीड्स और मिरर वर्क वाली एक्सेसरीज भी गरबा परिधानों के साथ खूब जंच रही हैं।

पुरुषों के लिए भी बढ़े विकल्प

गरबा फैशन अब सिर्फ युवतियों तक सीमित नहीं है। युवाओं के लिए बाजार में केडिया की कई डिजाइन उपलब्ध हैं। मिरर वर्क, एम्ब्रायडरी और कान्ट्रास्ट पैटर्न वाले केडिया के साथ रंगीन कुर्ते और जैकेट भी पसंद किए जा रहे हैं। शहर में अलग-अलग स्थानों पर होने वाले गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के साथ बाजार में कपड़ों और एक्सेसरीज की खरीदारी बढ़ने लगी है। युवा अब केवल एक पारंपरिक ड्रेस खरीदने के बजाय अलग-अलग गरबा नाइट के लिए अलग लुक तैयार करने पर भी ध्यान दे रहे हैं।