• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • लाइफस्टाइल

भाई दूज पर बदला उपहारों का अंदाज, मिठाइयों की जगह गैजेट्स और स्मार्ट गिफ्ट्स की बढ़ी मांग

ईयरबड्स 1000 से 5000 रुपये और स्मार्ट वाच 1000 से 10 हजार रुपये तक की रेंज में मिल रही हैं। युवा अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं।

By Anoop BhargavEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 02:15:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 02:20:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भाई दूज पर बदला उपहारों का अंदाज, मिठाइयों की जगह गैजेट्स और स्मार्ट गिफ्ट्स की बढ़ी मांग
भाई दूज पर बदला उपहारों का अंदाज।

HighLights

  1. - स्मार्ट वाच, ईयरबड्स और पावर बैंक बने युवाओं की पहली पसंद
  2. - 600 से 5000 रुपये तक के काम्बो गिफ्ट पैक भी खरीद रहे लोग
  3. - परंपरा के साथ जुड़ रहा तकनीक और फैशन का ट्रेंड

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क। भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और अपनापन जताने का अंदाज बदल रहा है। भाई दूज पर अब मिठाई के डिब्बे और पारंपरिक उपहारों के साथ तकनीक और फैशन का भी तड़का लग गया है। शहर के बाजारों में इस बार स्मार्ट वाच, ईयरबड्स, पावर बैंक और ट्रेंडी घड़ियों की मांग बढ़ी है।

खास बात यह है कि युवा ऐसे उपहारों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो दिखने में आकर्षक होने के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोगी हों। यानी अब भाई दूज के उपहार सिर्फ रस्म निभाने का जरिया नहीं, बल्कि पसंद, जरूरत और लाइफस्टाइल का हिस्सा बन रहे हैं।


इलेक्ट्रानिक बाजारों में युवाओं की पसंद को देखते हुए अलग-अलग बजट और ब्रांड के गैजेट्स उपलब्ध हैं। मोबाइल विक्रेता सुनील सोनी के मुताबिक, ईयरबड्स और स्मार्ट वाच की सबसे ज्यादा मांग है।

ईयरबड्स 1000 से 5000 रुपये और स्मार्ट वाच 1000 से 10 हजार रुपये तक की रेंज में मिल रही हैं। युवा अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं।

काम्बो पैक का क्रेज

भाई दूज पर उपहार देने का एक नया ट्रेंड काम्बो गिफ्ट पैक के रूप में भी सामने आया है। अब केवल मिठाई का डिब्बा देने के बजाय लोग ऐसे हैम्पर्स पसंद कर रहे हैं, जिनमें ब्रांडेड चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स, नमकीन, जूस और मिठाइयों का काम्बिनेशन हो। व्यापारी राजीव चड्ढा के अनुसार, इन काम्बो पैक की कीमत 600 से 5000 रुपये तक है। डिजाइनर ड्राई फ्रूट पैक भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इनकी खासियत यह है कि एक ही पैक में कई तरह के उत्पाद मिल जाते हैं और ये उपहार के रूप में आकर्षक भी दिखते हैं।

Bhai Dooj Wishes 2026: इन प्रेम भरे शब्‍दों से भाई-बहन भेजें भाई दूज के बधाई संदेश

बदली खरीदारी की पसंद

गिफ्ट बाजार में बदलाव के पीछे युवाओं की बदलती जीवनशैली भी बड़ी वजह है। अब ऐसे उपहार पसंद किए जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जा सके। नाम और फोटो वाले मग, कुशन, टी-शर्ट जैसे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट रिश्तों को व्यक्तिगत एहसास देते हैं। वहीं ई-कामर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध विकल्पों और आफर ने भी गिफ्ट की पसंद को व्यापक बनाया है।

इन उपहारों की बाजार में ज्यादा मांग

- स्मार्ट वाच, ईयरबड्स, पावर बैंक और ब्लूटूथ हेडफोन।

- ट्रेंडी घड़ियां, वालेट, बेल्ट और कफलिंक।

- ब्रांडेड चाकलेट, ड्राई फ्रूट्स, नमकीन और जूस।

- नाम और फोटो वाले मग, कुशन और टी-शर्ट।

- स्किनकेयर, बाथ सेट और मेकअप किट।

- डिजाइनर लैंप, लकड़ी के हैंडीक्राफ्ट और दीवार सजावट के आइटम।

उपहार बदले, रिश्तों की मिठास नहीं

बाजार में भले ही भाई दूज के उपहारों का स्वरूप बदल गया हो, लेकिन इस पर्व का मूल भाव आज भी वही है। भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास को जताने के लिए अब पारंपरिक मिठाइयों के साथ स्मार्ट गैजेट्स और पसंद के अनुरूप तैयार उपहार भी शामिल हो गए हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।