
लाइफस्टाइल डेस्क। ऑफिस में गुस्सैल बॉस, बेवजह बढ़ा वर्कलोड या सहकर्मियों की चुगली ऐसे माहौल में काम करना रोज़ मूड खराब करने के साथ हेल्थ पर भी असर डालता है। अगर आप भी इसी तरह के टॉक्सिक वातावरण से परेशान हैं, तो ये जानकारी आपके लिए मददगार हो सकती है।
टॉक्सिक माहौल का क्या असर दिखता है?
लगातार तनाव महसूस होना
नींद की दिक्कत
डिप्रेशन या लो मूड
स्टडी में क्या सामने आया?
चीन की एक कंपनी में 300 से ज्यादा कर्मचारियों पर की गई स्टडी में पाया गया कि टॉक्सिक माहौल कर्मचारियों पर भारी मानसिक दबाव डालता है। अगर कर्मचारी का शोषण हो, हर बात में खामियां निकाली जाएं या टीम से अलग कर दिया जाए तो तनाव कई गुना बढ़ जाता है। एमआईटी स्लोअन मैनेजमेंट रिव्यू के अनुसार टॉक्सिक वातावरण के कारण नौकरी छोड़ने की दर कम सैलरी से 10 गुना ज़्यादा होती है।
कैसे बनाएं माहौल थोड़ा बेहतर?
1. खुद को दोषी न ठहराएं
काम का बुरा माहौल आपकी गलती नहीं है। आप केवल अपना बेस्ट दे सकते हैं और सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर सकते हैं।
2. लंच अलग करें
अगर ऑफिस वाले ठीक व्यवहार न करें, तो उनके साथ लंच करने के बजाय किसी शांत या ओपन स्पेस में खाना बेहतर है।
3. ये गलती न करें
लंच ब्रेक छोड़ना या अपनी भूमिका से बाहर का काम करना शुरू न करें। जरूरत हो तो बॉस से बात करें कि ब्रेक या टाइम-ऑफ चाहिए।
4. बेवजह की बहस या गॉसिप से दूर रहें
ड्रामा या लड़ाई में पड़ने से हालात और बिगड़ते हैं।
5. अपने टारगेट पर फोकस रखें
पॉजिटिव रहकर अपना काम बेहतर करें। याद रखें, आप हमेशा यहां नहीं रहेंगे, तो फोकस अपने गोल पर रखें।
6. एक अच्छा दोस्त बनाएं
ऑफिस में एक सपोर्टिव साथी बहुत काम आता है, जिससे बातें कर सकें और भरोसा कर सकें।
7. उनके जैसे मत बनें
अगर कोई गलत व्यवहार करे, तो वैसा जवाब मत दें। इससे स्थिति और खराब होती है।
8. स्ट्रेस मैनेज करें
योग, मेडिटेशन या हल्की एक्सरसाइज तनाव घटाने में मदद करती है।
9. प्लान-B तैयार रखें
अगर सब कोशिशों के बाद भी बदलाव न आए, नई जगह नौकरी तलाशना शुरू कर दें। नया माहौल असली राहत देगा।
इसे भी पढ़ें- अगर आप भी रोज खाते हैं Momos तो हो जाइए सावधान, आपको हो सकती हैं ये बीमारियां